पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The incident of theft at the Ram Temple is condemnabThe incident of theft at the Ram Temple is condemnable; action must be taken against the culprits: Kiranpal Kashyap.le; action must be taken against the culprits: Kiranpal Kashyap.

राम मंदिर में चोरी की घटना निंदनीय, दोषियों पर कार्रवाई हो : किरणपाल कश्यप

Mon, 29 Jun 2026 02:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
The incident of theft at the Ram Temple is condemnabThe incident of theft at the Ram Temple is condemnable; action must be taken against the culprits: Kiranpal Kashyap.le; action must be taken against the culprits: Kiranpal Kashyap.
-ढिकौली गांव में एमएलसी ने खड़ंजा, नाली निर्माण का फीता काटकर लोकार्पण किया
विज्ञापन

फोटो-तीन
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। ढिकौली गांव में रविवार को सपा एमएलसी किरणपाल कश्यप ने दस लाख रुपये से बने खड़ंजा और नाली निर्माण का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, मजदूर और गरीब परेशान हैं।
कश्यप ने अयोध्या में श्री राम मंदिर में चोरी की घटना को निंदनीय बताया। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि खेतों में गोवंश किसानों की फसलें नष्ट कर रहे हैं। गोवंश किसानों पर हमला भी कर रहे हैं। किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सरकारी स्कूल बंद कर शराब के ठेके खोल रही है। इससे युवाओं का भविष्य खतरे में है। यह स्थिति युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक है।
विज्ञापन

कश्यप ने कहा कि पढ़े-लिखे युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। परीक्षा से पहले ही पेपर लीक हो जाते हैं। किसानों की फसलों के दाम भी नहीं बढ़ाए जा रहे हैं। इस दौरान प्रधान संदीप ढाका, एडवोकेट तरुण ढाका, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लवकुश कश्यप, राजू नेता, जीत सिंह, संजीव राठी और बिल्लू प्रधान सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed