{"_id":"6a3e6701818695da0b0d5f43","slug":"expressway-toll-manager-and-workers-attacked-after-being-fired-baghpat-news-c-28-1-bag1001-154136-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नौकरी से हटाने पर एक्सप्रेसवे के टोल मैनेजर और कर्मियों पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नौकरी से हटाने पर एक्सप्रेसवे के टोल मैनेजर और कर्मियों पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 7-8 बाइकों पर आए बली गांव के युवकों ने किया हमला, वीडियो भी वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नौकरी से हटाए जाने पर बली गांव के युवकों ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर स्थित काठा टोल पर पहुंचकर मैनेजर अंकित धामा और कर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस के आने पर हमलावर अपनी बाइकें लेकर भाग गए। पुलिसकर्मियों ने एक हमलावर को पकड़ लिया। इसमें टोल मैनेजर अंकित धामा ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
टोल मैनेजर अंकित धामा ने बताया कि बली गांव के दो युवक टोल पर नौकरी करते थे। ड्यूटी के दौरान गड़बड़ी मिलने पर दोनों कर्मियों को टोल से हटा दिया गया। उस समय दोनों युवक भुगत लेने की धमकी देकर गए थे। बताया कि शुक्रवार की सुबह दोनों युवक 7-8 बाइकों पर अपने 10-12 साथियों को लेकर टोल पर पहुंचे और गाली-गलौज शुरू करते हुए कर्मी मनीष निवासी बसी और अंकित निवासी मवीकलां को पीटना शुरू कर दिया।
इसके बाद कार्यालय में घुसकर उनके साथ हाथापाई की गई। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी वहां आए तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर बृजेश कुमार का कहना है कि मामले में जांच कराई जा रही है और उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।