फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Family refuses to compromise on death of unmarried girl

Baghpat News: अविवाहित युवती की मौत में समझौते से परिजनों का इन्कार

Fri, 07 Aug 2026 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Family refuses to compromise on death of unmarried girl
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अविवाहित युवती की बच्ची को जन्म देने के बाद मौत हो गई थी। नवजात बच्ची को पीलिया है और उसका उपचार चल रहा है। इस बीच युवती के परिवार पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है, जिसे परिजनों ने अस्वीकार कर दिया है।
पुलिस के अनुसार अनुसूचित जाति की 19 वर्षीय युवती ने दो अगस्त की सुबह करीब 4.30 बजे घर के बाहर बेटी को जन्म दिया। परिजन प्रसव पीड़ा को पथरी का दर्द समझकर झोलाछाप से इलाज करा रहे थे। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। नवजात बच्ची जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू में पीलिया के उपचार के लिए भर्ती है। बच्ची के मामा ने बताया कि उन पर लगातार समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने किसी भी समझौते से इन्कार किया है। क्षेत्राधिकारी सुकन्या शर्मा ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

युवती के परिजनों ने बताया कि कई रिश्तेदारों के फोन आ रहे हैं, जो उन्हें समझौता करने को कह रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह दबाव मानने से इन्कार कर दिया है। बच्ची के मामा ने जिला अस्पताल पहुंचकर उसकी स्थिति की जानकारी ली। क्षेत्राधिकारी सुकन्या शर्मा ने पुष्टि की कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed