सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmer dies after being crushed under overturned tractor in field.

Baghpat News: खेत में पलटे ट्रैक्टर के नीचे दबने से किसान की मौत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being crushed under overturned tractor in field.
विज्ञापन
बालैनी। पुरा महादेव मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से मेरठ जिले के रावा गांव निवासी किसान ताराचंद की मौत हो गई। वह अपने नलकूप का सबमर्सिबल खराब होने के कारण मशीन लेने नवादा गांव जा रहे थे। हादसे के बाद परिजन ने पुलिस कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया और शव घर ले गए।
Trending Videos


यह हादसा बालैनी-पुरा महादेव मार्ग पर नवादा मोड़ के पास हुआ। ताराचंद अपना ट्रैक्टर लेकर नवादा गांव की ओर जा रहे थे। अचानक उनका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। इस दौरान ताराचंद ट्रैक्टर के नीचे दब गए। आसपास खेत में काम कर रहे अन्य किसानों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर किसान के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया। इसके बाद परिजन शव को ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर अपने घर ले गए। जांच अधिकारी शिवदत्त ने बताया कि परिजनों ने कार्रवाई कराने से स्पष्ट इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed