सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers Refuse to Give Up Land for Industrial Zone; Will Launch Protest: Bhopal

औद्योगिक क्षेत्र के लिए किसान नहीं देंगे जमीन, आंदोलन करेंगे : भोपाल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Farmers Refuse to Give Up Land for Industrial Zone; Will Launch Protest: Bhopal
विज्ञापन
रटौल। सरफाबाद गांव में रविवार को रटौल व सिंगौली तगा गांव के किसानों की बैठक हुई। भोपाल प्रधान ने कहा कि कम दाम में किसान औद्योगिक क्षेत्र के लिए जमीन नहीं देंगे और यदि किसानों की जमीन जबरदस्ती ली तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बैनामाें पर रोक लगाने का विरोध जताते हुए एनजीटी व हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने का निर्णय लिया।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि मैंगोफ्रूट बेल्ट में औद्योगिक क्षेत्र प्रस्तावित है और इसके लिए दो हजार हेक्टेयर जमीन किसानों से ली जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने संबंधित गांवों में जमीन के बैनामों पर रोक लगा दी है। साथ ही सर्किल रेट वृद्धि पर भी रोक लगाई गई है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान होगा। जाकिर प्रधान ने बताया कि सरफाबाद, रटौल व सिंगौली गांव की करीब 1500 बीघा जमीन नंगला में आती है, जो प्रसिद्ध मैंगोफ्रूट बेल्ट की परिधि में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में इस क्षेत्र में औद्योगिक परियोजना स्थापित करना पर्यावरण और बागवानी दोनों के लिए नुकसानदायक होगा। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र को औद्योगिक क्षेत्र से दूर रखने की मांग की। सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि सरकार सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा देने की बात कर रही है, जबकि वर्तमान बाजार मूल्य उससे कहीं अधिक है। किसानों ने बैठक में निर्णय लिया कि यदि उनकी जमीन औद्योगिक क्षेत्र के लिए ली जाती है तो वह दिल्ली एनजीटी व हाईकोर्ट की शरण लेंगे। बैठक में सुरेंद्र शर्मा, चौधरी साजिद, जगदीश, रिफाकत चौधरी, जगन मास्टर, उमेश शर्मा, नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed