फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers will take out a tractor tricolor march on August 15 for the cut: Naresh Tikait

कट के लिए 15 अगस्त को ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालेंगे किसान : नरेश टिकैत

Tue, 28 Jul 2026 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Farmers will take out a tractor tricolor march on August 15 for the cut: Naresh Tikait
दोघट। गांगनौली गांव में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कट की मांग को लेकर सोमवार को पंचायत हुई। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि जब तक कट नहीं मिलेगा, तब तक धरना जारी रहेगा। 15 अगस्त को ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी और वह प्रशासन के सामने झुकने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में सभी किसान अपने ट्रैक्टर पर तिरंगा झंडा लगाकर आएं। वह पुलिस-प्रशासन से न डरें, क्योंकि उनकी यात्रा रोकने के लिए लाठीचार्ज भी हो सकता है। किसानों को सभ्यता का परिचय देते हुए झंडा यात्रा निकालनी है और यह यात्रा किसी भी कीमत पर निरस्त नहीं होगी। बताया कि तिरंगा यात्रा गांगनौली से शुरू होगी और बिजरौल कट से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चढ़कर गांगनौली के अस्थायी कट से नीचे उतरेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कट की मांग को लेकर सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से कई बार मिल चुके हैं, लेकिन इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे क्षेत्र के लोगों को धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। अध्यक्षता सतवीर चौधरी, संचालन बिजेंद्र प्रधान व आजाद राठी ने संयुक्त रूप से किया। पंचायत में एडीएम विनीत कुमार उपाध्याय, सीओ बड़ौत अंशु जैन भी पहुंचीं, लेकिन कोई वार्ता नहीं होने के कारण दोनों अधिकारी वापस आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस माैके चौधरी शौकेंद्र चौधरी, गुलियान खाप चौधरी सतवीर चौधरी, आजाद मलिक, थांबा चौधरी रविंद्र मलिक, संजीव चौधरी, विराज चौधरी, देवेंद्र तोमर, जोगेंद्र गुलियान, धनखड़ खाप के बिजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed