{"_id":"69c91f509848bc516f0e5852","slug":"fever-and-skin-disease-patients-increase-due-to-change-in-weather-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-149108-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मौसम में बदलाव से बुखार और त्वचा के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मौसम में बदलाव से बुखार और त्वचा के मरीज बढ़े
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले में 23 स्वास्थ्य केंद्रों में लगाए गए आरोग्य मेलों में 570 मरीजों को मिला उपचार
फोटो-10
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मौसम में बदलाव के कारण बुखार और त्वचा के मरीजों की संख्या बढ़ गई। चिकित्सक सभी को उपचार करने के साथ ही खानपान, दिनचर्या बेहतर रखने की सलाह दे रहे हैं। 570 मरीजों को उपचार दिया गया।
जिले में रविवार को 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जहां 21 चिकित्सकों और 59 पैरा मेडिकल स्टाफ ने मरीजों की जांच कर दवाई दी। मेले में 570 मरीज पहुंचे, जिसमें 262 पुरुष, 250 महिला व 58 बच्चे पहुंचे। बुखार के 40 मरीजों का उपचार हुआ। इसके अलावा कई दिन से बुखार होने पर 21 मरीजों की डेंगू व आठ मरीजों की मलेरिया की जांच कराई गई। मेले में 58 बच्चे पहुंचे, जो डायरिया से पीड़ित थे। इसके अलावा उच्च रक्तचाप के 35 मरीज पहुंचे। त्वचा रोग के 58, शुगर के 65 और पेट में संक्रमण के 36 मरीजों ने पहुंचकर जांच कराई। सांस के 39 तो लीवर में परेशानी होने पर 10 मरीज पहुंचे। सीएमओ डाॅ. तीरथलाल ने बताया कि मरीजों को बीमारियों की जांच के बाद दवाई देने के साथ ही दिनचर्या व खानपान बेहतर करने की सलाह दी जा रही है।
Trending Videos