{"_id":"6a441f236d7450a4f20cb272","slug":"fir-registered-for-making-objectionable-remarks-against-advocates-and-the-police-baghpat-news-c-28-1-bag1001-154378-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अधिवक्ताओं और पुलिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अधिवक्ताओं और पुलिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी की एक महिला अधिवक्ता को फोन पर आपत्तिजनक टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में बड़ौत निवासी हिमांशु के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिला अधिवक्ता ने बताया कि छह मई को हिमांशु ने उन्हें फोन किया था। फोन पर उसने अधिवक्ताओं और पुलिस के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। इसके बाद उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। अधिवक्ता ने इस बातचीत की रिकॉर्डिंग कर पुलिस को सौंप दी है। यह रिकॉर्डिंग पुलिस के लिए महत्वपूर्ण साक्ष्य है। हिमांशु बावली रोड निकट चीफ गन हाउस बड़ौत का निवासी है। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी सीमा सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रिकॉर्डिंग में अपशब्दों का प्रयोग स्पष्ट रूप से पाया गया है। इसी आधार पर आरोपी हिमांशु के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस इस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।