{"_id":"6172fc3c07c5b43b5f593b0e","slug":"fire-in-tire-warehouse-loss-of-one-lakh-baghpat-news-mrt561752353","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायरों के गोदाम में लगी आग, एक लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायरों के गोदाम में लगी आग, एक लाख का नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर स्थित दिल्ली बाईपास के समीप शुक्रवार को पुराने टायरों के गोदाम में आग लग गई। जिससे करीब एक लाख रुपये का नुकसान होना बताया है। वहीं, गोदाम मालिक ने आग लगाए जाने का शक जताया है।
पुराने कस्बे के मोहल्ला घोसियान निवासी फुरकान का दिल्ली बाईपास के समीप पुराने टायरों का गोदाम है। जिसमें शुक्रवार को आग लग गई। वहां धुआं उठता देख पड़ोसी नीरज ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम मालिक फुरकान भी जानकारी पाकर पहुंच गया। उसका कहना है कि कर्मचारी कुछ देर पहले ही गोदाम से पुराने टायर लेने के लिए निकले थे। उसने किसी व्यक्ति पर गोदाम में आग लगाने का शक जताया है। हालांकि उन्होंने किसी से रंजिश होने से इनकार किया है। आग लगने से दो सीसीटीवी, करीब बीस कुंतल पुराने टायर व अन्य सामान जल गया। इससे एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने आशंका है। इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। वहीं, कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos