{"_id":"6ae3a6f3b700856fb5082e65","slug":"five-cases-of-dengue-and-two-cases-of-malaria-were-found-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-161442-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: डेंगू के पांच केस तो मलेरिया के दो केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: डेंगू के पांच केस तो मलेरिया के दो केस मिले
विज्ञापन
- बुखार होने पर मरीजों की कराई गई जांच तो हुई पुष्टि, खेकड़ा, बागपत में केस मिलने के बाद कराया गया दवा का छिड़काव
- पहले दवा के छिड़काव व फॉगिंग पर नहीं दिया गया ध्यान, अब केस मिलने पर जागा स्वास्थ्य विभाग, लोगों को किया जा रहा जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में बुखार के साथ डेंगू ने पैर पसारने शुरू कर दिए। यहां एलाइजा जांच कराई गई तो पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई और दो मरीजों में मलेरिया की पुष्टि होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। डेंगू की पुष्टि होने के बाद मरीजों के घरों के आसपास दवाई का छिड़काव कराया गया और उन्हें बचाव की जानकारी दी।
यहां लोग वायरल बुखार के साथ अब डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। जिले में अभी तक पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। डेंगू के बागपत के कोर्ट रोड के साथ ही शबगा व छपरौली में पांच केस मिले और मलेरिया के नंगला बहलोलपुर व खेकड़ा में एक-एक मरीज मिले हैं। दो मरीजों का उपचार सरकारी अस्पताल में करने के बाद घर भेज दिया गया। एक मरीज का मेरठ तो दूसरे का बागपत के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। पांच डेंगू व दो मलेरिया के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
- दवा का छिड़काव कर लोगों को किया जा रहा जागरूक
जिन स्थानों पर बुखार के अधिक मरीज मिल रहे हैं, वहां एंटीलार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जा रही है। इसके अलावा घर-घर जाकर लोगों को बीमारी से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी सावित्री कुमारी ने टीम के साथ लोगों को घर-घर जाकर बीमारी से बचाव के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
-- डेंगू के लक्षण
- अचानक तेज सिर दर्द और तेज बुखार आना
- मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होना
- आंखों के पीछे दर्द होना और आंख घुमाने पर दर्द बढ़ना
- जी मिचलाना और उल्टी आना
- नाक, मुंह या मसूड़ों से खून आना
- त्वचा पर चकत्ते उभरना
-- -
ऐसे करें बचाव
- कूलर, पानी की टंकी और फ्रिज की ट्रे की नियमित सफाई करें
- फूलदान, गमले को सप्ताह में एक दिन धूप में सुखाकर रखें
- नारियल का खोल, बर्तन और खाली टायर में पानी इकट्ठा न होने दें
- दरवाजे और खिड़की में जाली या पर्दे लगाएं
- पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें और रात में मच्छरदानी का प्रयोग करें
- परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें
--
वर्जन
- जिले में अब तक डेंगू के पांच मरीज मिले हैं तो दो लोगों में मलेरिया की पुष्टि हो चुकी है। विभाग की ओर से बीमारी से बचाव के लिए गांवों और नगरीय क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की टीम घर-घर दस्तक देकर लोगों को जागरुक कर रही है। - डॉ. तीरथलाल, सीएमओ