{"_id":"6a4baff485dab90d31052f96","slug":"gangster-act-fir-registered-against-six-individuals-including-the-former-pradhan-of-biharipur-baghpat-news-c-28-1-bag1001-154749-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बिहारीपुर के पूर्व प्रधान समेत छह के खिलाफ गैंगस्टर की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बिहारीपुर के पूर्व प्रधान समेत छह के खिलाफ गैंगस्टर की प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-चुनावी रंजिश में दुकानदार ऋषिपाल शर्मा की हत्या में आरोपी हैं सभी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बिहारीपुर गांव में दुकानदार ऋषिपाल शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। इनमें पूर्व प्रधान देवप्रिय भी शामिल है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
दिसंबर 2025 में बिहारीपुर गांव में ऋषिपाल शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में पूर्व प्रधान देवप्रिय, आजाद, प्रियवृत्त, ओमवीर (बिहारीपुर निवासी) और दिनेश (दत्तनगर निवासी) को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान हत्यारोपियों ने बताया था कि ऋषिपाल शर्मा ने दूसरे प्रत्याशी का समर्थन किया था। इसी बात को लेकर दुकानदार पक्ष के साथ उनका झगड़ा भी हुआ था। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जेल में बंद पूर्व प्रधान देवप्रिय, उसके भाई आर्यमित्र उर्फ थम्बू, आजाद, प्रियवृत्त, ओमवीर उर्फ बाबू और दिनेश के खिलाफ गैंगस्टर की प्राथमिकी दर्ज की गई है। दिसंबर 2025 में हुई ऋषिपाल शर्मा की हत्या चुनावी रंजिश का परिणाम थी। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक ने एक अन्य प्रत्याशी का समर्थन किया था। जांच के आधार पर इन सभी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।