{"_id":"6a402c41ddd64ba54006fdd9","slug":"gangster-act-to-be-invoked-against-the-accused-in-the-fake-royalty-case-baghpat-news-c-28-1-bag1001-154232-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: फर्जी रॉयल्टी मामले में आरोपियों पर लगेगी गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: फर्जी रॉयल्टी मामले में आरोपियों पर लगेगी गैंगस्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। खनन सामग्री की फर्जी रॉयल्टी बनाकर सरकारी खजाने को चूना लगाने के मामले में पुलिस जल्द ही आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करेगी। इसके लिए पुलिस ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मेरठ की विशेष कार्य बल (एसटीएफ) टीम ने 18 जून को निवाड़ा गांव के इंडियन नर्सिंग होम पर छापा मारा था। इस दौरान खनन सामग्री की फर्जी रॉयल्टी बनाने वाले एक गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। उनसे पूछताछ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लोक निर्माण विभाग कार्यालयों में तैनात लिपिकों और ठेकेदारों की भूमिका उजागर हुई। गिरोह के सदस्यों के मोबाइल से व्हाट्सएप पर फर्जी रॉयल्टी भेजने और उनसे जुड़ी चैट भी मिली थी। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों में लोक निर्माण विभाग के बाबू मंदीप, नईम, तालिब, फिरोज और आरिफ को जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस ने बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, कानपुर, गाजियाबाद और नोएडा के लोक निर्माण विभाग के दस लिपिकों और ठेकेदारों को नामजद किया है। कुल 23 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई कर दी जाएगी। यह कार्रवाई सरकारी खजाने को चूना लगाने वाले गिरोह पर शिकंजा कसेगी।