{"_id":"6a5140e92254240ce802f148","slug":"guests-from-india-and-abroad-tasted-mango-in-ratol-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-154980-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: देश-विदेश के मेहमानों ने रटौल में चखा आम का स्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: देश-विदेश के मेहमानों ने रटौल में चखा आम का स्वाद
विज्ञापन
आम मोहत्सव में आम की किस्म के बारे में जानकारी लेती थाईलैंड की राजदूत चवानर्ट थांग सुम्फान: संव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- रटौल में हुए आम महोत्सव में थाईलैंड की राजदूत चवनार्ट थांगसुम्फान के साथ ही दिल्ली व अन्य जगहों के लोग पहुंचे
- महोत्सव में बीस किसानों ने 150 किस्म के आमों की प्रदर्शनी लगाई, अन्य सामानों के स्टाॅल भी लगाए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। रटौल में शुक्रवार को हुए आम महोत्सव में देश-विदेश के मेहमानों ने शिरकत की और वहां 150 किस्म के आम का स्वाद चखा। भारत में थाईलैंड की राजदूत चवनार्ट थांगसुम्फान भी रटौल आम का स्वाद चखकर उसकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक सकीं। डीएम अस्मिता लाल ने उनको आम की अन्य किस्मों के साथ ही अमीनगर सराय के घेवर, बालूशाही, निरपुड़ा के लड्डू, अचार समेत अन्य खाद्य पदार्थों व उत्पादों के बारे में बताया। इन सभी के स्टॉल वहां लगाए गए थे।
रटौल में निगार फार्म हाउस में जिला प्रशासन और नगर पंचायत रटौल की ओर से इस आम महोत्सव का आयोजन किया गया था। इसमें आए डीएम अस्मिता लाल, थाईलैंड की राजदूत चवनार्ट थांगसुम्फान, भाजपा के जिला प्रभारी डॉ. चंद्रमोहन, विधायक योगेश धामा का नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी मुंतजिर और ईओ आस्था पाठक ने स्वागत किया। आम उत्पादक हबीब चौहान, अलीना, निसार, जावेद, इमरान सहित 20 किसानों ने 150 किस्म के आमों की प्रदर्शनी लगाई।
इनमें रटौल, लंगड़ा, चौसा, फजरी, हाथीझूल, मकसूस, हुस्नआरा, आम्रपाली, अंबिका, रामकेला, हाथी, खट्टा मीठा, सफेदा, रूप सिंगार सहित 150 किस्मों का आम शामिल किया गया। आम महोत्सव को यादगार बनाने के लिए सराय का घेवर, बागपत की बालूशाही, आम पन्ना व देशी पान भी लोगों को परोसे गए। थाईलैंड से आईं राजदूत को सैय्यद फहाद और एडवोकेट बदर महमूद ने रटौल और वहां के आम की विशेषता के बारे में बताया।
विज्ञापन
डीएम अस्मिता लाल ने कहा कि रटौल आम को बढ़ावा देने के लिए आम उत्पादकों को सरकार द्वारा योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। कहा कि आम बागानों के घटते क्षेत्रफल को दोबारा बढ़ाने के लिए बागान मालिकों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए ही यह कार्यक्रम रखा गया है। इस दौरान बागपत गन्ना समिति के चेयरमैन कृष्णपाल सिंह, सुधीर चौधरी, सैय्यद जवाद, प्रवेंद्र धामा, हबीब खान, सभासद इमरान, हसमत चौधरी, आमिर चौधरी आदि मौजूद रहे।
महोत्सव में सभी को पौधे भेंट किए
आम महोत्सव में डीएम अस्मिता लाल ने थाईलैंड की राजदूत समेत अन्य सभी को पौधे भेंट किए। उन्होंने कहा कि सभी को पौधरोपण जरूर करना चाहिए और इस समय सरकार का यह अभियान भी चल रहा है। पौधरोपण करके उनका संरक्षण भी जरूरी है।