फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Health department gets eight doctors, health system will improve

Baghpat News: स्वास्थ्य विभाग को मिले आठ चिकित्सक, सुधरेगी स्वास्थ्य व्यवस्था

Wed, 29 Jul 2026 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Health department gets eight doctors, health system will improve
बागपत। स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए आठ नए चिकित्सक मिले हैं। इनमें से चार चिकित्सकों ने अपने अभिलेख जमा करा दिए हैं। अन्य चिकित्सकों के भी जल्द आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले में सौ से अधिक चिकित्सकों की कमी है। जिला अस्पताल में 25 चिकित्सकों की आवश्यकता है। सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 75 चिकित्सक चाहिएं। कई उप स्वास्थ्य केंद्रों पर फार्मासिस्ट ही मरीजों को देखते हैं। उत्तर प्रदेश प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के प्रदेशाध्यक्ष यशवीर सिंह ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की थी। उन्होंने चिकित्सकों की भर्ती की मांग की थी। उनकी मांग के बाद ही आठ चिकित्सकों को जिले में भेजा गया है।
विज्ञापन

दिल्ली की इशिता अरोड़ा, प्राची, सृष्टि गुप्ता और कुंजन चौधरी ने अपने दस्तावेज जमा कराए हैं। शेष चिकित्सक भी जल्द अभिलेख जमा कराएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी तीरथलाल ने बताया कि चिकित्सकों ने अभी कार्यभार नहीं संभाला है। कार्यभार संभालने के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पताल में तैनात किया जाएगा। यह तैनाती जिले में चिकित्सकों की कमी को कम करने में सहायक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed