{"_id":"6a74e579bd93661fe00d5e01","slug":"heavy-rain-brought-relief-from-the-heat-but-waterlogging-increased-the-problem-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-156598-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: झमाझम बरसे बदरा, गर्मी से मिली राहत तो जलभराव से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: झमाझम बरसे बदरा, गर्मी से मिली राहत तो जलभराव से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बृहस्पतिवार को हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि इस बारिश के कारण शहर और करीब 118 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं कई इलाकों में जलभराव के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सुबह शुरू हुई बारिश देर शाम तक जारी रही। शाम तक कुल 25 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस बारिश से कई दिनों से पड़ रही उमस से लोगों को राहत मिली। तापमान में चार डिग्री की गिरावट आई और यह 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बारिश के कारण बिजली की लाइनों में कई फॉल्ट हो गए। इससे शहर के साथ ही 118 गांवों में बत्ती गुल हो गई। घरों और दुकानों में पानी घुसने से भी लोगों को काफी दिक्कतें हुईं। यह स्थिति पूरे दिन बनी रही। बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, रटौल, छपरौली, दोघट और दाहा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में जलभराव देखा गया। काठा, असारा, पांची, गौसपुर, हिसावदा, बिनौली, हिम्मतपुर सुजती, गांगनौली, पुसार और बामनौली समेत अधिकतर गांवों में भी पानी भर गया। इससे लोगों को आवागमन और दैनिक कार्यों में बाधा का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शुक्रवार को भी जिले में बारिश होने का अनुमान है।
-विद्युत लाइनों में हुए फॉल्ट, शहर से गांवों तक गुल हुई बत्ती
यहां बारिश से विद्युत लाइनों व ट्रांसफार्मर में फॉल्ट आ गए, जिससे बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, अग्रवाल मंडी टटीरी, अमीनगर सराय, रटौल, चांदीनगर, हिसावदा, सिंघावली अहीर, बिनौली, दोघट, दाहा आदि में बिजली आपूर्ति ठप रही। ऊर्जा निगम कर्मियों ने फॉल्ट ठीक किए तो बागपत में चार घंटे बाद आपूर्ति शुरू हुई। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधीक्षण अभियंता जगदीश चंद्र यादव ने बताया कि अधिकतर जगह फॉल्ट ठीक कर दिए। कुछ जगह रह गए हैं, वहां कर्मी लगे हुए हैं।
विज्ञापन
-फसल को पहुंचा लाभ, किसानों के चेहरे खिले
बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। यह बारिश गन्ना, धान, मक्का व सब्जियों की फसल के लिए लाभदायक है। जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव ने बताया कि इस समय इन फसलों को पानी की अधिक आवश्यकता होती है। बारिश होने से अब किसानों को पूरा सप्ताह सिंचाई करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
-- इन सब्जियों को पहुंचा नुकसान
रटौल। झमाझम बारिश से रटौल, लहचौड़ा, गौना, पांची, ढिकौली, ललियाना आदि गांव में जलभराव हो गया। इससे लोकी, तोरई, भिंडी, मिर्च आदि सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचा है। शाहिद, अरविंद, मुकेश, हनीफ ने बताया कि खेतों में पानी भरने के कारण सब्जी की फसल पर असर पड़ेगा। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि पहले भी सब्जी की फसल नष्ट हो चुकी है।
-- मच्छर पनपने से बीमारी फैलने का खतरा
बागपत। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि बारिश होने से जगह-जगह जलभराव हो गया। पानी में मच्छर पनपने से मलेरिया, डेंगू व टाइफाइड की बीमारी फैलने का खतरा बन जाएगा। इसलिए लोगों को अपने आसपास सफाई पर ध्यान रखना होगा। साथ ही पानी निकासी करने की व्यवस्था करें।
छह घंटे बिजली आपूर्ति रही बाधित
बड़ौत। नगर और आसपास के कई गांवों में करीब छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह नौ बजे बिनौली मार्ग और बिजरौल मार्ग की छह कॉलोनियों में बिजली चली गई थी। यह शाम चार बजे तक बाधित रही। निवासियों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत के बावजूद समय पर समाधान नहीं हुआ। बड़ौत के अलावा बावली, जोनमाना, बिजरौल और गुराना गांव भी प्रभावित रहे। कई जगहों पर पेयजल की समस्या भी उत्पन्न हुई। अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार कौशिक ने बताया कि बरसात के कारण लाइन में कई जगह फॉल्ट आ गए थे। फॉल्ट ठीक होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।
--
अंडरपास में जलभराव से लोग हुए परेशान
खेकड़ा। बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे बारिश शुरू हुई। लगभग एक घंटे तक हुई बारिश से कस्बे में जलभराव हो गया। रेलवे मार्ग, पाठशाला मार्ग, जैन कॉलेज मार्ग और कई अंडरपास पानी में डूब गए। इससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतें हुईं।