सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   If Panchayat Assistants fail to mark attendance, action will be taken against the DPRO.

Baghpat News: हाजिरी पंचायत सहायक नहीं लगा रहे, कार्रवाई डीपीआरओ पर होगी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
If Panchayat Assistants fail to mark attendance, action will be taken against the DPRO.
विज्ञापन
बागपत। जिले में पंचायत सहायकों द्वारा ऑनलाइन हाजिरी दर्ज न करने पर पंचायती राज उपनिदेशक ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने जिला पंचायती राज अधिकारी (डीपीआरओ) को चेतावनी दी है कि यदि शत-प्रतिशत ऑनलाइन उपस्थिति सुनिश्चित नहीं की गई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस लापरवाही के कारण शासन में बागपत की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
Trending Videos

जिले की ग्राम पंचायतों के सचिवालय में पंचायत सहायकों की तैनाती की हुई है। उन पर नजर रखने के लिए ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए, लेकिन यहां पंचायत सहायक एप के माध्यम से अपनी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं करा रहे हैं। वहीं अफसर भी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने के प्रति गंभीर नहीं हैं। जनवरी माह में 45.73, फरवरी माह में 46.94 व मार्च माह में 36.55 फीसदी पंचायत सहायकों ने ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराई है। इस पर शासन ने नाराजगी जताई है। पंचायती राज विभाग के उपनिदेशक योगेंद्र कटियार ने डीपीआरओ को पत्र जारी कर निर्देश दिए कि यदि पंचायत सहायकों की उपस्थिति शत-प्रतिशत दर्ज नहीं कराई जाती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed