फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Jayant Chaudhary inaugurates mini stadium in Khekra, vows to invest 100% funds in sports

Baghpat: खेकड़ा में जयंत चौधरी ने मिनी स्टेडियम का किया उद्घाटन, बोले-मेरी निधि का सौ प्रतिशत खेलों के लिए

Wed, 18 Jun 2025 12:05 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 18 Jun 2025 12:05 PM IST
सार

बागपत के खेकड़ा में मिनी स्टेडियम का उद्घाटन करने पहुंचे जयंत चौधरी ने कहा कि वे अपनी निधि का पूरा हिस्सा खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने में लगाएंगे। नौजवानों को रोजगार और शिक्षा पर भी जोर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Jayant Chaudhary inaugurates mini stadium in Khekra, vows to invest 100% funds in sports
रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के खेकड़ा में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत चौधरी मंगलवार को खेकड़ा स्थित गांधी इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने नव निर्मित मिनी स्टेडियम का उद्घाटन किया और जनसभा को संबोधित किया।

विज्ञापन


जयंत चौधरी ने अपने भाषण में कहा कि वह क्षेत्र के युवाओं की खेल प्रतिभाओं को संवारने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने घोषणा की कि अपनी विधायक निधि का सौ प्रतिशत हिस्सा खेलों के लिए खर्च करेंगे, ताकि युवाओं को बेहतर सुविधा और मंच मिल सके।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़: पकड़े गए तो आरोपी कान पकड़कर बोले- सभी महिलाएं माताएं-बहनें, ये है पूरा मामला 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी सुधार जरूरी है। इसी दिशा में मवी कलां गांव के हाई स्कूल को इंटर कॉलेज में बदला गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और खेल युवाओं को नई दिशा दे सकते हैं और इसी के जरिये उन्हें आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।

जयंत चौधरी ने बताया कि नौजवानों को प्रशिक्षण दिलवाकर उन्हें रोजगार दिलाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। उन्होंने चौधरी जयंत सिंह का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि क्षेत्र के विकास में ऐसे प्रयास लगातार होते रहेंगे। अंत में जयंत चौधरी ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि वे हर समय क्षेत्र के साथ खड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed