{"_id":"6a81509c3049a632d3032eb1","slug":"baghpat-liquor-was-being-sold-at-a-sweet-shop-on-independence-day-105-quarter-bottles-were-seized-2026-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: स्वतंत्रता दिवस पर मिठाई की दुकान में बेची जा रही थी शराब, 105 पव्वे बरामद, दुकानदार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: स्वतंत्रता दिवस पर मिठाई की दुकान में बेची जा रही थी शराब, 105 पव्वे बरामद, दुकानदार गिरफ्तार
Sun, 16 Aug 2026 11:24 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:24 AM IST
सार
बड़ौत स्थित बाबा स्वीट्स पर संचालक पुनीत अग्रवाल देसी शराब बेच रहा था। ठेके बंद होने के कारण अधिक मुनाफा कमाने के लालच में वह पकड़ा गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
बरामद शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जब शराब के ठेके बंद थे, तब भी बिनौली फाटक के पास एक स्वीट्स की दुकान में अवैध शराब की बिक्री जारी थी। आबकारी विभाग की टीम ने दुकान पर छापा मारा और 105 पव्वे बरामद किए। इस मामले में दुकान के संचालक पुनीत अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
यह घटना 15 अगस्त को बागपत जिले के बड़ौत क्षेत्र में हुई। आबकारी निरीक्षक अमरनाथ के नेतृत्व में एक टीम अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बिनौली रेलवे फाटक के पास स्थित 'बाबा स्वीट्स' नामक दुकान में शराब बेची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलते ही, आबकारी विभाग और बड़ौत पुलिस की एक संयुक्त टीम ने दुकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान, दुकान के अंदर से प्लास्टिक के कट्टों में छिपाकर रखी गई देशी शराब के 105 पव्वे बरामद हुए। प्रत्येक पव्वा 200 मिलीलीटर क्षमता का था।
जब दुकान संचालक पुनीत अग्रवाल से शराब रखने और बेचने के संबंध में लाइसेंस या किसी अन्य प्रकार के वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि ठेके बंद होने के कारण उसने यह शराब बेचने के लिए स्टॉक की थी।
आबकारी विभाग ने आरोपी पुनीत अग्रवाल के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। बरामद की गई शराब में से एक पव्वे को नमूने के तौर पर सील कर दिया गया है, जबकि शेष शराब को भी सील कर आगे की कार्रवाई के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। इस पूरी कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी देखें...
Baghpat: टेंपो और टाटा मैजिक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर, युवक लहूलुहान, अस्पताल ले जाते समय मौत
ये भी देखें...
Baghpat: टेंपो और टाटा मैजिक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर, युवक लहूलुहान, अस्पताल ले जाते समय मौत