फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Violent head-on collision between a tempo and a Tata Magic; young man left bloodied and died

Baghpat: टेंपो और टाटा मैजिक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर, युवक लहूलुहान, अस्पताल ले जाते समय मौत

Sun, 16 Aug 2026 10:45 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 16 Aug 2026 10:45 AM IST
सार

बामनौली के नाग मंदिर के पास ऑटो और छोटा हाथी (टाटा मैजिक) के बीच टक्कर हो गई। ऑटो चालक जहीर खान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही फरार टाटा मैजिक चालक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Baghpat: Violent head-on collision between a tempo and a Tata Magic; young man left bloodied and died
टक्कर लगने पर गिरा वाहन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौके पर मौत हो गई। बामनौली गांव के नाग मंदिर के पास ऑटो और छोटा हाथी वाहन के बीच हुई। आमने-सामने की टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो चालक की लहूलुहान हालत में मौत हो गई। घटना के बाद छोटा हाथी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

 

यह दुखद घटना रविवार सुबह बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर उस समय हुई जब मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के बिट्टावदा गांव निवासी जहीर खान (36) पुत्र रफीक ऑटो लेकर बड़ौत से बुढ़ाना की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनका ऑटो बामनौली गांव के नाग मंदिर के पास पहुंचा, सामने से बुढ़ाना की ओर आ रहे टाटा मैजिक ने सीधे उनके ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। 
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक जहीर खान गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। दोघट थानाध्यक्ष केवल सिंह ने बताया कि हादसे में ऑटो चालक की मौत की पुष्टि हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

फरार चालक की तलाश जारी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद छोटा हाथी वाहन का चालक तुरंत वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस अब फरार चालक की तलाश कर रही है और वाहन के पंजीकरण नंबर के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed