फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Jeweler alleged robbery; turned out to be a transaction dispute.

Baghpat News: सराफ ने लूट का आरोप लगाया, लेनदेन का मामला निकला

Wed, 01 Jul 2026 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Jeweler alleged robbery; turned out to be a transaction dispute.
बागपत। शहर के बड़ा बाजार में सराफ भारत भूषण वर्मा ने मंगलवार दोपहर एक युवक पर चांदी की पाजेब और कुंडल लूटने का आरोप लगाया। पुलिस की जांच में यह मामला लेनदेन का निकला है।
विज्ञापन

भारत भूषण वर्मा ने बताया कि मंगलवार दोपहर सिसाना गांव का एक युवक अपने साथी के साथ उनकी दुकान पर आया था। उन्होंने दोनों को चांदी की पाजेब और कुंडल दिखाए। सराफ ने आरोप लगाया कि दोनों युवक पांच जोड़ी चांदी की पाजेब और एक जोड़ी सोने के कुंडल उठाकर भाग गए। उन्होंने उन्हें पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। सीओ सुकन्या शर्मा ने इस मामले पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि जिस युवक पर लूट का आरोप लगाया गया है, उसने अपनी पाजेब गिरवी रखी थी। यह विवाद उसी लेनदेन को लेकर हुआ था। जांच में यह मामला लूट का नहीं पाया गया है। इसमें जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed