{"_id":"6a6a154b4315095099075f7d","slug":"kanwar-yatra-heavy-vehicles-will-stop-operating-from-today-increasing-problems-for-entrepreneurs-2026-07-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा: कल से थम जाएंगे भारी वाहनों के पहिये, उद्यमियों की बढ़ेगी परेशानी; जान लें रूट डायवर्जन प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा: कल से थम जाएंगे भारी वाहनों के पहिये, उद्यमियों की बढ़ेगी परेशानी; जान लें रूट डायवर्जन प्लान
Wed, 29 Jul 2026 08:56 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 29 Jul 2026 08:56 PM IST
सार
Baghpat News: कांवड़ यात्रा को लेकर जिले में रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। दिल्ली-सहारनपुर व मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे सहित कई मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। छोटे वाहनों का संचालन एक सप्ताह बाद बंद होगा।
विज्ञापन
रूट डायवर्जन। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांवड़ यात्रा को लेकर जिले में दिल्ली-सहारनपुर और मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे समेत कई मार्गों पर बृहस्पतिवार सुबह से भारी वाहनों के पहिए थम जाएंगे। इससे सबसे ज्यादा उद्यमियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। भारी वाहनों को नेशनल हाईवे पर प्रवेश नहीं मिलने के कारण कलक्ट्रेट के पास औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमी न तो कच्चा माल मंगवा पाएंगे और न ही फैक्टरियों में तैयार किए गए उत्पाद भेज पाएंगे।
विज्ञापन
हरिद्वार और गोमुख से कांवड़ लेकर आने वाले लाखों कांवड़िए जिले के विभिन्न मार्गों से अपने गंतव्य की तरफ रवाना होते हैं। अब जिले में कांवड़िए पहुंचने लगे हैं, इसको लेकर सड़कों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस दौरान हल्के और भारी वाहनों के संचालन से हादसे होने का खतरा भी बना रहता है। इसके लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया।
बृहस्पतिवार की सुबह से जिले में रूट डायवर्जन प्लान लागू हो जाएगा। इसमें दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे, सोनीपत-मेरठ नेशनल हाईवे, बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग समेत अन्य मार्गों पर भारी वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके बाद पांच अगस्त की रात से हल्के वाहनों को भी रोक दिया जाएगा। रूट डायवर्जन प्लान 13 अगस्त तक लागू रहेगा।

एसपी से मिलेंगे उद्यमी
बागपत इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के दिनेश कुमार गायेल, उपाध्यक्ष आशीष जैन, अश्वनी शर्मा, विकास चौधरी, संजीव जग्गी ने बताया कि नेशनल हाईवे पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद होने से औद्योगिक क्षेत्र में कच्चा माल नहीं मंगवा पाएंगे और न ही तैयार हुए उत्पाद भेज पाएंगे। 13 दिन तक उत्पाद सप्लाई नहीं होने से नुकसान उठाना पड़ेगा। एक्सप्रेसवे से औद्योगिक क्षेत्र तक कांवड़ियों की संख्या कम रहती है। इसलिए वहां से वाहन निकलवाने की मांग को लेकर जल्द ही एसपी से मिलेंगे।

इस तरह भेजे जाएंगे वाहन
पुलिस के रूट डायवर्जन प्लान के अनुसार दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा जाने वाले वाहनों को शामली से करनाल, पानीपत, सोनीपत से भेजा जाएगा। इसी तरह शामली, मुजफ्फरनगर जाने वाले वाहनों को सोनीपत, पानीपत और करनाल के रास्ते भेजा जाएगा। निवाड़ा चौकी से किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
सोनीपत-मेरठ नेशनल हाईवे पर बागपत से मेरठ जाने वाले वाहनों को राष्ट्र वंदना चौक से भारी वाहनों को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के रास्ते भेजा जाएगा। इसी तरह मेरठ से आने वाले वाहनों को पेरिफेरल से कुंडली के रास्ते भेजा जाएगा। मेरठ से आने वाले वाहनों को हिंडन चौकी से आगे प्रवेश नहीं मिलेगा।
मेरठ से रोहटा-खिवाई-कल्याणपुर पुरा महादेव मार्ग पर आने वाले कांवड़ियों के वाहनों को कल्याणपुर पार्किंग में रोका जाएगा। हिंडन पुल से पहले ही सभी वाहनों को रोक दिया जाएगा। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। पुरा महादेव मंदिर में कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर बुढसैनी-नवादा-बालैनी मार्ग का प्रयोग किया जा सकता है।
ये बोले एसपी
जिले में रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया है। इसके लिए सभी बॉर्डर पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। अभी भारी वाहनों पर रोक लगेगी तो अन्य वाहनों को बाद में रोका जाएगा।
-सूरज कुमार राय, एसपी

कांवड़ मेला: पुरा महादेव मंदिर को तीन जोन और छह सेक्टर में बांटा
पुरा महादेव मंदिर में नौ से 12 अगस्त तक चलने वाले चार दिवसीय श्रावणी मेले को सफल बनाने के लिए अफसरों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। मेला क्षेत्र को तीन जोन व छह सेक्टर में बांटा गया है। अपर जिलाधिकारी को नोडल अधिकारी व बागपत उप जिलाधिकारी को मेला मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मेले में 20 लाख से अधिक कांवड़िए व श्रद्धालु जलाभिषेक करते हैं। उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। मेले को सफल बनाने के लिए 40 से अधिक अफसरों को जिम्मेदारी सौंप दी है। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बताया कि मेला क्षेत्र को तीन जोन व छह सेक्टर में बांटा गया है। सभी की ड्यूटी दो शिफ्ट में लगाई गई है। संपूर्ण मेला क्षेत्र के नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी विनीत उपाध्याय, उप जिलाधिकारी बागपत दिग्विजय सिंह को मेला मजिस्ट्रेट व तहसीलदार अभिषेक सिंह को सहायक मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी है।
इनके अलावा जोनल मजिस्ट्रेट रमाला मिल के प्रधान प्रबंधक गोविंद मौर्य, उपायुक्त उद्योग राजेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी खेकड़ा सुरभि शर्मा, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी जितेंद्र कुमार, डीडीओ अरुण कुमार पांडेय, उपायुक्त राज्यकर राजेंद्र प्रसाद चौरसिया को नियुक्त किया है।

इन्हें सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया
नायब तहसीलदार प्रदीप गौड़, सहायक अभियंता जल निगम नवनीत सिंह, सहायक उपायुक्त उद्योग विशाल त्यागी, सहायक अभियंता सौरभ चौधरी, अवर अभियंता लघु सिंचाई अमित देशवाल, सहायक अभियंता विनीत कुमार, सहायक अभियंता अनुराग दीक्षित, सहायक अभियंता अशोक कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार यादव, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कैलाशचंद तिवारी, नायब तहसीलदार विनोद कुमार को दो शिफ्ट में सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

कांवड़ मार्ग और शिविर की देखरेख करेंगे सीडीओ
जिले के सभी कांवड़ मार्गों, कांवड़ शिविरों की जिम्मेदारी मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह को सौंपी गई है। वहीं खंड विकास अधिकारी निशा रानी, जिला समाज कल्याण अधिकारी नीलम चौहान को पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए महिला कांवड़ियों की मदद करने की जिम्मेदारी सौंपी है। डॉ. सुमित कुमार, डॉ. ऋषिराज सोलंकी, नायब तहसीलदार मोनिका यादव, अवर अभियंता पवन कुमार को कांवड़ियों की लाइन बीच-बीच में रोककर आगे बढ़ाने, नायब तहसीलदार वंशिका व अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग रजनीश कुमार को मंदिर के पूर्वी द्वार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
ये भी देखें...
UP: मेरठ मे फिर बड़ी वारदात, युवती की गोली मारकर हत्या, युवक ने खुद को पिस्टल से की खुदकुशी, पुलिस मौके पर