सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Leopard Preys on Calf in Shahpur Banganga

Baghpat News: शाहपुर बाणगंगा में तेंदुए ने बछड़े को निवाला बनाया

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Leopard Preys on Calf in Shahpur Banganga
विज्ञापन
शाहपुर बाणगंगा में तेंदुए ने बछड़े को निवाला बनाया
Trending Videos

-लोगों ने सूचना देने के बाद भी वनकर्मियों के नहीं आने पर आक्रोश जताया
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। शाहपुर बाणगंगा गांव में मंगलवार रात तेंदुए ने एक बछड़े को निवाला बना लिया। बुधवार सुबह बछड़े के अवशेष जंगल में पड़े हुए मिले। सूचना देने के बाद भी वनकर्मियों के नहीं आने पर लोगों ने आक्रोश जताया।
शाहपुर बाणगंगा गांव में बाहरी छोर पर रहने वाले किसान दिमाग सिंह ने बताया कि अपने पशुओं को घर के बाहर खाली जगह में बांध देते हैं। बुधवार सुबह उसकी पत्नी सुनीता जब पशुओं को चारा डालने गई तो उसे वहां पर बंधा एक बछड़ा नहीं मिला। सूचना मिलने पर परिवार वालों ने जंगल में तलाश किया तो रामकुमार के खेत में बछड़े के अवशेष पड़े हुए मिले। किसान मनवीर सिंह, रकम सिंह, बालेश्वर, बिजेंद्र सिंह, राजेंद्र, जोगेंद्र, संतरपाल आदि ने बताया कि तेंदुए के हमले से बछड़े की मौत हुई है। इसके बाद गड्ढे की खोदाई कर बछड़े का शव दबा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
वनकर्मियों को शाहपुर बाणगंगा के जंगल में भेजा गया था। जिस तरह बछड़े पर हमला किया गया है, वैसे तेंदुआ हमला नहीं करता, कुत्ते भी ऐसे हमला कर सकते हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। -सुनेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी, वन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed