{"_id":"6a4ea22bb084e1cd400e4f77","slug":"mp-demands-imparmp-demands-impartial-inquiry-into-notices-sent-to-hospitalsial-inquiry-into-notices-sent-to-hospitals-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-154876-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सांसद ने उठाई अस्पतालों को भेजे नोटिस की निष्पक्ष जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सांसद ने उठाई अस्पतालों को भेजे नोटिस की निष्पक्ष जांच की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। राष्ट्रीय लोक दल सांसद राजकुमार सांगवान ने बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण द्वारा अस्पतालों को भेजे गए नोटिस की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। सांगवान ने मामले की जांच के बाद चिकित्सकों को न्याय दिलाने का आग्रह किया है।
सांसद ने बताया कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने इन नोटिसों का विरोध किया है। उनका तर्क है कि अधिकांश अस्पतालों का निर्माण प्राधिकरण के गठन से पहले किया गया था। इसके बावजूद, उन्हें नक्शा पास कराने के लिए नोटिस भेजा गया है, जिसे गलत बताया जा रहा है। सांगवान ने जिलाधिकारी से पत्र भेजकर मामले की जांच कराने और अस्पताल संचालकों को न्याय दिलाने का अनुरोध किया है, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।