सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   MP Meets Union Minister, Raises Farmers' Issues

Baghpat News: केंद्रीय मंत्री से मिले सांसद, किसानों की समस्याएं उठाईं

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
MP Meets Union Minister, Raises Farmers' Issues
विज्ञापन
-किसानों को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे में गई जमीन का सही मुआवजा दिलाने की मांग उठाई
Trending Videos

फोटो-पांच
संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी व टीकरी कस्बे के किसानों को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे में गई जमीन का सही मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इसके साथ ही किसानों की समस्या को देखते हुए एक्सप्रेसवे के किनारे सर्विस रोड बनवाने की मांग की।
सांसद ने बताया कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे में अग्रवाल मंडी टटीरी व टीकरी कस्बे के किसानों की जमीन को लिया गया था। किसानों को शहरी क्षेत्र का मुआवजा दिया जा रहा है, जबकि उनकी जमीन ग्रामीण क्षेत्र में आती है। वह केवल रहने वाले कस्बे के हैं, उनके पत्र पर कमिश्नर ने समिति बनवाई और समिति ने अपनी रिपोर्ट भी सौंप दी, जिसमें मांग को सही बताया गया। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। इससे किसानों को काफी परेशानी हो रही है। इसके लिए अधिकारियों को परिवहन मंत्रालय से गाइडलाइन जारी कराने के लिए कहा गया, जिससे जल्द मुआवजा दिया जा सके। वहीं उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे बनने के बाद किसानों को खेतों में जाने में काफी परेशानी हो रही है, क्योंकि एक्सप्रेसवे पर सर्विस रोड तक नहीं बनाई गई है। कई बार सर्विस रोड बनवाने की मांग भी कर चुके हैं। उन्होंने जल्द ही दोनों समस्या के समाधान की मांग की। केंद्रीय मंत्री ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed