{"_id":"69de8438aa9cec2ffa01d69e","slug":"mukul-murder-case-suspected-of-having-an-affair-with-aunt-uncle-manjeet-shot-him-in-the-chest-2026-04-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुकुल हत्याकांड: चाची से अफेयर का था शक, चाचा मनजीत ने सीने में उतार दी गोली, लाश के साथ किया ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकुल हत्याकांड: चाची से अफेयर का था शक, चाचा मनजीत ने सीने में उतार दी गोली, लाश के साथ किया ये काम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
सार
Baghpat News: सिनौली गांव में एक खेत में स्थित कुएं में मुकुल का शव पड़ा मिला। पुलिस ने जांच की तो रिश्ते के चाचा मनजीत का नाम सामने आया। पुलिस ने मनजीत को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नाबालिग भांजे की तलाश की जा रही है।
मुकुल की फाइल फोटो और गिरफ्तार हत्यारोपी मनजीत।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सिनौली गांव में पत्नी से अनैतिक संबंधों के शक में रिश्ते के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के दो दिन बाद मंगलवार को खेत में बने एक कुएं से शव बरामद किया गया। पुलिस ने हत्यारोपी मंजीत को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos
पुलिस के अनुसार, मंजीत ने अपने बूढ़पुर गांव के भांजे के साथ मिलकर मुकुल को घर से बुलाया था। इसके बाद वे मुकुल को खेत में ले गए, जहां उसे शराब पिलाई गई। नशे की हालत में मंजीत ने मुकुल के सीने में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को 60 फीट गहरे कुएं में फेंककर आरोपी फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुकुल के भाई नकुल ने बताया कि उसका भाई 12 अप्रैल को घर से बिना बताए चला गया था। जब वह वापस नहीं लौटा तो उन्होंने तलाश शुरू की और मंजीत पर शक होने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मंजीत बार-बार अपने बयान बदल रहा था, जिससे परिवार का शक गहरा गया। पुलिस अब मंजीत के फरार भांजे की तलाश कर रही है, जिसके पास हत्या में प्रयुक्त तमंचा बताया जा रहा है। आरोपी मंजीत वर्ष 2012 में हुई एक हत्या के मामले में जेल भी जा चुका है और फिलहाल जमानत पर बाहर था।
हत्या का कारण और साजिश
मंजीत ने पुलिस को बताया कि मुकुल अक्सर उसके घर आता था और उसकी पत्नी से बातचीत करता था। मंजीत को शक था कि मुकुल के उसकी पत्नी से अनैतिक संबंध थे। कई बार विरोध करने के बावजूद मुकुल नहीं माना, जिससे मंजीत ने उसकी हत्या की योजना बनाई। इसी शक के चलते उसने अपने भांजे के साथ मिलकर मुकुल को मौत के घाट उतार दिया।

शव बरामदगी और पुलिस कार्रवाई
मंगलवार को राजबल के खेत में बने 60 फीट गहरे कुएं में मुकुल का शव पड़ा होने की सूचना मिली। परिवार वालों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मंजीत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब फरार भांजे की तलाश में जुटी है, जो इस घटना में मंजीत का सहयोगी था।

दोनों में थी अच्छी दोस्ती
पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी मंजीत नशा करता है, जिसकी परिवार के भतीजे मुकुल के साथ गहरी दोस्ती भी थी। दिन में ज्यादातर समय दोनों एक साथ रहते थे। खेती का काम भी साथ ही रहकर करते थे।
ये भी देखें...
Baghpat: मलकपुर मिल में जहरीली गैस का रिसाव, गार्ड की मौत, तीन की हालत गंभीर; 50 मजदूरों ने भागकर बचाई जान

पांच साल पहले हुई थी पिता की मौत
मुकुल के पिता प्रदीप की पांच साल पहले मौत हो गई थी, जिनका शव बड़ौत में मिला था। परिवार में मां सुरेखा, छोटा भाई नकुल और दादा जगदीश हैं, जबकि दो बहनों मनीषा और स्वाति की शादी हो चुकी है।
मुकुल के पिता प्रदीप की पांच साल पहले मौत हो गई थी, जिनका शव बड़ौत में मिला था। परिवार में मां सुरेखा, छोटा भाई नकुल और दादा जगदीश हैं, जबकि दो बहनों मनीषा और स्वाति की शादी हो चुकी है।
ये बोले एसपी
हत्या करने के मामले में आरोपी मंजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है। पत्नी से अनैतिक संबंधों के शक में हत्या की गई है। आरोपी मंजीत हत्या के मामले में जमानत पर बाहर चल रहा था। -सूरज कुमार राय, एसपी
हत्या करने के मामले में आरोपी मंजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है। पत्नी से अनैतिक संबंधों के शक में हत्या की गई है। आरोपी मंजीत हत्या के मामले में जमानत पर बाहर चल रहा था। -सूरज कुमार राय, एसपी