फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Muni Nishchit Sagar made a ceremonial entry into the temple at Chhaprauli.

Baghpat News: छपरौली के मंदिर में मुनि निश्चित सागर ने किया मंगल प्रवेश

Sun, 05 Jul 2026 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Muni Nishchit Sagar made a ceremonial entry into the temple at Chhaprauli.
-जैन समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया
विज्ञापन

फोटो-तीन
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। कस्बे के भगवान पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में शनिवार को मुनि निश्चित सागर महाराज ने मंगल प्रवेश किया। इस अवसर पर जैन समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक और शांतिधारा की गई।

मंगल प्रवेश के उपरांत मुनि निश्चित सागर महाराज ने धर्मसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि जिनवाणी शाश्वत और सत्य है। वर्तमान समय में साक्षात शास्त्र और सद्गुरु का सान्निध्य प्राप्त होना अत्यंत सौभाग्य की बात है। मुनि महाराज ने बताया कि गुरु और शास्त्र की वाणी को श्रद्धापूर्वक सुनकर जीवन में अपनाने से आत्मकल्याण का मार्ग खुलता है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्यक्ष मोक्ष की प्राप्ति वर्तमान काल में संभव नहीं है। हालांकि मोक्षमार्ग आज भी उपलब्ध है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य के अनुसार व्रत, संयम और धर्म का पालन करना चाहिए। इस माैके पर प्रधान अनुज जैन, राजेश जैन, राजीव जैन, संजीव जैन, मनीष जैन, महेश जैन और अनिल जैन माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed