{"_id":"6a6a57b96fb1226ede01cf2e","slug":"officers-inspected-the-preparations-for-the-pura-maofficers-inspected-the-preparations-for-the-pura-mahadev-fairadev-fair-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-156135-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अफसरों ने पुरा महादेव मेले की तैयारियों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अफसरों ने पुरा महादेव मेले की तैयारियों का लिया जायजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। पुरा महादेव मंदिर पर लगने वाले चार दिवसीय श्रावणी मेले की तैयारियों का बुधवार को एडीएम विनीत कुमार उपाध्याय और एएसपी प्रवीण सिंह चौहान ने निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
यह मेला नौ से 12 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। मेले को सफल बनाने के लिए बुधवार दोपहर को दोनों अधिकारियों ने मंदिर का दौरा किया। उन्होंने बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों और गर्भ गृह का जायजा लिया। पार्किंग व्यवस्था और मेला क्षेत्र के साथ आने-जाने वाले रास्तों का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों को सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए। चेतावनी दी गई कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।