फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Officials could not even discuss the eight problems faced by entrepreneurs.

Baghpat News: उद्यमियों की आठ समस्याओं पर चर्चा भी नहीं कर सके अफसर

Tue, 07 Jul 2026 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Officials could not even discuss the eight problems faced by entrepreneurs.
-उद्योग बंधुओं की बैठक में जून में उठाई गई समस्याएं ही जुलाई के एजेंडे में रखी गईं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले के उद्यमियों की आठ प्रमुख समस्याएं एक माह बाद भी अनसुलझी हैं। इन समस्याओं को जिला उद्योग बंधु समिति की मासिक बैठक में फिर से उठाया जाएगा।
ये समस्याएं जून माह की बैठक में रखी गई थीं लेकिन अधिकारी पूरे महीने इन पर चर्चा भी नहीं कर पाए। जिला उद्योग बंधु समिति की यह मासिक बैठक कलक्ट्रेट सभागार में होगी। पिछली बैठक में पेयजल टंकी, ईंट ढोने वाले ट्रकों की अवैध पार्किंग, कब्रिस्तान की पैमाइश, बिजली और अतिक्रमण जैसी शिकायतें उठाई गई थीं। अधिकारियों ने कुछ समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को पत्र जारी किए थे। हालांकि आठ शिकायतें ऐसी हैं जिन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उद्यमी लोकेश कुमार, आशीष जैन और भगवानदास शर्मा ने सभी समस्याओं के समाधान की मांग की है। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि सभी समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनका निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed