{"_id":"6a746f4eca514300240e17ee","slug":"one-can-attain-god-by-worshipping-with-a-true-heart-anubhuti-mata-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-156581-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"सच्चे मन से भक्ति कर परमात्मा को कर सकते हैं प्राप्त : अनुभूति माता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सच्चे मन से भक्ति कर परमात्मा को कर सकते हैं प्राप्त : अनुभूति माता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में हुआ भक्तांबर महामंडल विधान
फोटो नंबर 06केएआर 1
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में गुरुवार को भक्तांबर महामंडल विधान हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की नित्य नियम पूजा की और विशेष अनुष्ठान किए।
विधान की शुरुआत भगवान पार्श्वनाथ के अभिषेक, शांति धारा और कष्ट निवारक क्रियाओं से हुई। श्रद्धालुओं ने 48 दीपों से भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की। धर्मसभा में अनुभूति माता ने प्रवचन देते हुए अच्छे कर्मों और सच्ची भक्ति के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को सदैव अच्छे कर्म करने चाहिएं और किसी का दिल नहीं दुखाना चाहिए। अनुभूति माता ने बताया कि सच्चे मन से भक्ति करने पर ही परमात्मा को प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर त्रिलोकचंद जैन, अभिषेक जैन, श्यामलाल जैन, दीपक जैन, नितिन जैन और वैभव जैन माैजूद रहे।