{"_id":"6a4e345ab0a90e5a420def63","slug":"one-should-practice-yoga-to-stay-healthy-virendra-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-154838-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ रहने के लिए करना चाहिए योग : वीरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ रहने के लिए करना चाहिए योग : वीरेंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-प्रशिक्षकों ने साधकों को योग से होने वाले लाभों की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के गांधी पार्क में चल रहे योग शिविर में बुधवार को साधकों ने मर्कटासन और शलभासन का अभ्यास किया। प्रशिक्षकों ने इन आसनों के लाभ बताए।
वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए योग आवश्यक है। उन्होंने बताया कि मर्कटासन वजन कम करने में सहायक है। इसके नियमित अभ्यास से पेट और कमर की चर्बी कम होती है। यह गर्दन, कंधों और कूल्हों की जकड़न दूर कर शरीर को लचीला बनाता है। मर्कटासन लिवर को स्वस्थ रखता है और डायबिटीज को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।
राजेंद्र जैन ने साधकों को शलभासन सहित अन्य योगासनों का अभ्यास कराया। उन्होंने इन आसनों से होने वाले फायदों की जानकारी दी। इस अवसर पर हरिओम गुप्ता, प्रमिला, पूनम, चंद्रप्रभा, महेश चंद शर्मा, अनिल वर्मा और जयपाल सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।