फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Operators should be given two months' time to meet the standards.

Baghpat News: संचालकों को मानक पूरा करने के लिए दो माह का दिया जाए समय

Tue, 07 Jul 2026 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Operators should be given two months' time to meet the standards.
बड़ौत। सांसद राजकुमार सांगवान ने कोचिंग सेंटर संचालकों को मानक पूरे करने के लिए एक से दो माह का समय देने की मांग की है। उन्होंने अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए भी जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि विभिन्न सरकारी विभागों के नियमों में एकरूपता न होने के कारण कोचिंग सेंटर संचालकों को परेशानी हो रही है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि विकास प्राधिकरण वाणिज्यिक भवनों में चल रहे संस्थानों को सील कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक स्पष्ट नीति लागू नहीं होती, तब तक कोचिंग सेंटरों पर सीलिंग की कार्रवाई तत्काल रोकी जाए। इससे विद्यार्थियों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी प्रभावित नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed