फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Overbridge work completed; preparations underway to open it next week.

Baghpat News: ओवरब्रिज का कार्य हुआ पूरा, अगले सप्ताह खोलने की तैयारी

Thu, 09 Jul 2026 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Overbridge work completed; preparations underway to open it next week.
बड़ौत। नगर के बिजरौल मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अगले सप्ताह इसे वाहनों के लिए खोलने की तैयारी है। इससे क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

ओवरब्रिज का निर्माण पिछले चार साल से चल रहा था। पुल पर फिनिशिंग का काम जारी है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इसे जल्द ही वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। पुल के दोनों तरफ लाइटें लगाने का काम पूरा हो चुका है। पेंट करने का काम भी पंद्रह दिन पहले समाप्त हो गया था। अब पुल पर सड़क तैयार करने के लिए एक परत डालनी शेष है। यह कार्य दो से तीन दिनों में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान में अंडरपास से केवल बाइक और कारें ही गुजर सकती हैं। इसमें रोजाना जाम लगने से लोगों को परेशानी होती है। ओवरब्रिज के खुलने से बिजरौल, बामनौली, सिरसली, पुसार, कान्हड़, इदरीशपुर, दोघट, नांगल, भगवानपुर, टीकरी, दाहा, निरपुड़ा और भड़ल सहित कई गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। इससे मार्ग पर जाम की समस्या कम होगी और लोग समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
ओवरब्रिज का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका, जो शेष बचा है उसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। अगले सप्ताह इसे वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। -सुजीत कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed