पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Panchayat Secretaries Protest Against Adverse Entries, Demand Pending Salaries in Baghpat

UP: 54 सचिवों पर कार्रवाई से भड़का विरोध, DPRO कार्यालय पर धरना, पांच माह का वेतन भी बना बड़ा मुद्दा

Tue, 30 Jun 2026 12:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 30 Jun 2026 12:42 PM IST
सार

बागपत में ग्राम पंचायत सचिवों और ग्राम विकास अधिकारियों ने डीपीआरओ कार्यालय पर धरना देकर 54 सचिवों को दी गई प्रतिकूल प्रविष्टियां वापस लेने और पांच माह से लंबित वेतन जारी करने की मांग की। कर्मचारियों ने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।

विज्ञापन
Panchayat Secretaries Protest Against Adverse Entries, Demand Pending Salaries in Baghpat
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद में विकास भवन स्थित जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय पर मंगलवार को ग्राम पंचायत सचिवों और ग्राम विकास अधिकारियों ने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने 54 ग्राम पंचायत सचिवों को दी गई प्रतिकूल प्रविष्टियां वापस लेने तथा पिछले पांच माह से लंबित वेतन का भुगतान जल्द कराने की मांग उठाई।

विज्ञापन


प्रतिकूल प्रविष्टि वापस लेने की मांग
ग्राम पंचायत सचिव संघ के जिला अध्यक्ष जोनी चौधरी और ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष अनिल मान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कर्मचारी डीपीआरओ कार्यालय पहुंचे और परिसर में धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आरोप है कि 29 जून को बिना उचित कारण जनपद के 54 ग्राम पंचायत सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर दी गई। उनका कहना है कि ग्राम पंचायतों में बजट खर्च नहीं होने को आधार बनाकर यह कार्रवाई की गई, जबकि बजट व्यय के लिए केवल सचिवों को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है।

विज्ञापन

पांच माह से वेतन नहीं मिलने का आरोप
धरने के दौरान कर्मचारियों ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिवों और ग्राम विकास अधिकारियों का लगभग पांच माह का वेतन अभी तक जारी नहीं किया गया है। इससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और दैनिक जरूरतों को पूरा करना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की।

मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन रहेगा जारी
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक 54 ग्राम पंचायत सचिवों को दी गई प्रतिकूल प्रविष्टियां वापस नहीं ली जातीं और लंबित वेतन जारी नहीं किया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। धरने में कृष्ण तोमर, पूजा, सुनील बंसल, अनिल मान, संदीप सहित बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed