फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   political news

Baghpat News: किसानों के मंच पर कांग्रेस का कब्जा तो बीच में गए किसान नेता

Thu, 06 Aug 2026 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
political news
बागपत। हिसावदा में बुधवार को पूर्व राज्यपाल डॉ. सत्यपाल मलिक को पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के लिए सभा रखी गई तो शुरुआत में मंच पर कांग्रेस, किसान व सामाजिक संगठनों के नेता मौजूद रहे। जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का कार्यक्रम आया तो मंच पर कांग्रेस नेताओं ने कब्जा जमा लिया। इससे अव्यवस्था फैलने पर कई बार मंच खाली करने के लिए कहा गया मगर मंच राजनीतिक बनता देखकर किसान नेता खुद ही बीच में चले गए।
विज्ञापन

डॉ. सत्यपाल मलिक की श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस के कई प्रदेशों के नेता शामिल हुए। इनमें यूपी के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र गौतम के साथ ही वेस्ट यूपी के सभी जिलों के पदाधिकारी आए हुए थे। इनके अलावा हरियाणा से कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा समेत कई पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक शामिल हुए तो राजस्थान से राजस्थान विवि छात्र संघ के अध्यक्ष निर्मल चौधरी, बिहार के पूर्व विधायक शौकीन आलम तो दिल्ली के कई पूर्व विधायक भी आए।
विज्ञापन

यह सभी नेता मंच पर पहुंच गए तो वहां अव्यवस्था फैल गई। इस पर किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने आपत्ति जताई और अव्यवस्था नहीं फैलाने की बात कही। उसके बाद भी स्थिति नहीं सुधरी तो किसान नेता तरुण पटेल ने कहा कि यह केवल कांग्रेस का मंच नहीं है। यह किसानों का मंच है और कांग्रेस के केवल जिला स्तरीय नेता नीचे चले जाएं और ऐसा न हो कि उनको जबरन नीचे उतारना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी मंच पर कांग्रेस का कब्जा रहा तो पूर्व राज्यपाल को श्रद्धांजलि दे चुके ठाकुर पूरन सिंह, गौरव टिकैत, वीएम सिंह, प्रदीप धामा समेत अन्य मंच से चले गए। इसके बाद कांग्रेस नेता ही भाषण देते रहे और भूपेंद्र सिंह हुड्डा का भाषण खत्म होने के बाद लोग भी वहां से चले गए, क्योंकि तब साफ हो गया था कि अब राहुल गांधी नहीं आएंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बीच में छोड़ दिया भाषण
पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह जब भाषण दे रहे थे तो मंच संचालक ने उनको जल्दी अपनी बात खत्म करने के लिए कह दिया। इस पर बीरेंद्र सिंह नाराज हो गए। उन्होंने माइक पर कहा कि उनको इस तरह से परेशान न किया जाए और ऐसे परेशान करना है तो वह अब भाषण नहीं देंगे। वह भाषण बीच में छोड़कर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed