फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pura Mahadev: 2,700 police personnel, along with five ASPs and 17 COs

पुरा महादेव: पांच एएसपी और 17 सीओ के साथ 2700 पुलिसकर्मी संभालेंगे कांवड़ मेले में सुरक्षा, ये है पूरा प्लान

Thu, 09 Jul 2026 09:23 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 09 Jul 2026 09:23 PM IST
सार

Baghpat News: कांवड़ मेले के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। दूसरे जनपदों से पुलिस बल मांगा गया है। कांवड़ मेले में घुड़सवार पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे। चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जाएगी। 

विज्ञापन
Pura Mahadev: 2,700 police personnel, along with five ASPs and 17 COs
पुरा महादेव मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुरा महादेव मंदिर में नौ से 12 अगस्त तक आयोजित होने वाले चार दिवसीय कांवड़ मेले की सुरक्षा व्यवस्था पांच एएसपी और 17 सीओ सहित 2700 पुलिसकर्मियों के हाथों में रहेगी। पुलिस अधिकारियों ने मेले की तैयारियां शुरू कर दी हैं और दूसरे जनपदों से भी पुलिस बल मांगा गया है। मेले में घुड़सवार पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

इस मेले में हरिद्वार से जल लेकर आने वाले लाखों कांवड़िए पुरा महादेव मंदिर में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करेंगे। पुलिस प्रशासन ने मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मंदिर आने वाले रास्तों पर उगी झाड़ियां काटी जा रही हैं और बिजली के खंभों पर प्लास्टिक चढ़ाई जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने मेले के लिए पुलिसकर्मियों की सूची तैयार कर ली है। इसमें जिले में उपलब्ध पुलिस बल के अतिरिक्त दूसरे जिलों से भी पुलिस बल मंगाने के लिए पत्र जारी किया गया है। सूरज कुमार राय ने बताया कि कांवड़ मेले में कुल 2700 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जिनमें इंस्पेक्टर, दरोगा, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल हैं। मेले में पांच एएसपी और 17 सीओ की तैनाती की जाएगी।
 
विज्ञापन

इस तरह तैनात रहेगा पुलिस बल
मेले में एएसपी-5, सीओ-17, इंस्पेक्टर-87, दरोगा-358, हेड कांस्टेबल-740, कांस्टेबल-694, महिला इंस्पेक्टर-9, दरोगा-70, हेड कांस्टेबल-84, कांस्टेबल-160, एलआईयू इंस्पेक्टर-3, एलआईयू दरोगा-6, एलआईयू हेड कांस्टेबल-48 एलआईयू कांस्टेबल-36, यातायात पुलिस इंस्पेक्टर-4, दरोगा-27, हेड कांस्टेबल-74, कांस्टेबल-70, अग्निशमन के एफएसएसओ-8, एफसी डीआर-6, एलएफएम-6, फायरमैन-27, होमगार्ड और पीआरडी जवान-100, अनुचर-15, घुड़सवार पुलिसकर्मी-4 तैनात रहेंगे।

ये भी देखें....
दोहरे हत्याकांड का खुलासा: डीजल चोरी का गैंग चलाते थे कामिल व इरशाद, साथियों ने ही मारी गोलियां; ये थी वजह
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed