फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rising water level of the Yamuna River increases farmers' concerns.

Baghpat News: यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से किसानों की बढ़ी चिंता

Mon, 13 Jul 2026 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Rising water level of the Yamuna River increases farmers' concerns.
बागपत। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को भी नदी में दो फीट पानी बढ़ गया, जिससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। जलस्तर में वृद्धि के कारण किसानों को अपनी फसलें डूबने का डर सता रहा है।
विज्ञापन

जिले में यमुना नदी के किनारे बागपत, काठा, निवाड़ा, खेड़ा हटाना, टांडा, कोताना, बदरखा, शबगा, जागोस, खेड़ा इस्लामपुर, सुल्तानपुर हटाना, नैथला, फैजपुर निनाना, सिसाना, पाली और साकरौद सहित कई गांव बसे हुए हैं। इन गांवों के किसान यमुना खादर क्षेत्र में खेती करते हैं। पिछले कुछ दिनों से पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में पानी छोड़ा गया है, जो अब बागपत पहुंच गया है।
विज्ञापन

इसके परिणामस्वरूप यमुना नदी का जलस्तर तीन फीट तक बढ़ गया है। हालांकि, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता रजनीश कुमार ने बताया कि अभी खतरे जैसी कोई स्थिति नहीं है। फिर भी, यमुना नदी के किनारे बनी बाढ़ चौकियों से लोगों को नदी के करीब जाने से रोका जा रहा है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed