{"_id":"6a5391768017ea882307ba05","slug":"woman-cutting-fodder-in-field-bitten-by-snake-dies-baghpat-news-c-28-1-bag1001-155083-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: खेत में चारा काट रही महिला को सांप ने डसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: खेत में चारा काट रही महिला को सांप ने डसा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-तुगाना गांव के जंगल में शोर मचाते ही बेहोश हो गई बुजुर्ग महिला, जिला अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ा
फोटो 9
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली (बागपत)। तुगाना गांव में रविवार सुबह खेत में पशुओं के लिए चारा काटने गई 60 वर्षीय रोशनी देवी को सांप ने डस लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों ने रविवार दोपहर को ही महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।
तुगाना गांव निवासी ओमपाल ने बताया कि उनकी पत्नी रोशनी देवी रविवार सुबह खेत में चारा काटने गई थीं। उनका बड़ा बेटा जितेंद्र दूसरे खेत में काम कर रहा था। रोशनी देवी ने सांप के डसने पर शोर मचाया, जिसके बाद जितेंद्र वहां पहुंचा। परिवार वाले महिला को तुरंत बड़ौत सीएचसी ले गए।
बड़ौत सीएचसी में चिकित्सकों ने एंटी स्नेक वेनम की वैक्सीन लगाकर रोशनी देवी की जान बचाने का प्रयास किया। हालांकि उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। रोशनी देवी के परिवार में उनके बेटे जितेंद्र और कविंद्र हैं। इस मामले में डॉक्टर शाहिद अली ने बताया कि महिला की मौत सांप के डसने से हुई है और उन्हें मृत अवस्था में ही जिला अस्पताल लाया गया था। उन्होंने इस मौसम में खेतों में काम करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
-मेरे पैर में सांप ने डस लिया, कहते ही बेहोश हो गई
प्रधान कृष्णवीर ने बताया कि रोशनी देवी ने शोर मचाकर अपने बेटे जितेंद्र को सांप के डसने के बारे में बताया। रोशनी देवी ने कहा कि मेरे पैर में काले सांप ने डस लिया है। इतना कहते ही रोशनी देवी बेहोश होकर गिर गई और उनके मुंह से झाग निकलने लगे। सांप के डसने के एक घंटे के अंदर ही उनकी मौत हो गई। खेत में कोबरा प्रजाति के सांप कई बार देखे जा चुके हैं। जिसको लेकर खेत में काम करते समय सावधानी बरती जाती है।