{"_id":"6a43eee4e851add8a1099ba0","slug":"rld-kc-tyagi-becomes-parliamentary-board-chairman-jayant-to-remain-a-member-2026-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रालोद: संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष बने केसी त्यागी, सदस्य रहेंगे जयंत; जानें और किन-किन नेताओं को मिली जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद: संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष बने केसी त्यागी, सदस्य रहेंगे जयंत; जानें और किन-किन नेताओं को मिली जगह
Tue, 30 Jun 2026 09:59 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 30 Jun 2026 09:59 PM IST
सार
Baghpat News: राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संसदीय बोर्ड के गठन का प्रस्ताव पारित हुआ था। इसके बाद हाल ही में जेडीयू से आए पूर्व सांसद केसी त्यागी को इसका अध्यक्ष बना दिया गया है।
विज्ञापन
रालोद नेता केसी त्यागी।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रालोद ने मंगलवार को संसदीय बोर्ड का गठन कर दिया। इसमें पिछले दिनों ही पार्टी में शामिल हुए पूर्व सांसद केसी त्यागी को अध्यक्ष बनाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह इस बोर्ड के सदस्य रहेंगे।
विज्ञापन
रालोद की कुछ दिन पहले हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संसदीय बोर्ड के गठन का प्रस्ताव पारित किया गया था। उस प्रस्ताव के अनुसार ही मंगलवार को बोर्ड का गठन कर दिया गया। इसमें पूर्व सांसद केसी त्यागी को अध्यक्ष बनाया गया है तो इनके अलावा 15 सदस्य और चार विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सदस्यों में चौधरी जयंत सिंह, हरियाणा से मेजर जनरल बिशंबर दयाल, पूर्व सांसद तारीफ सिंह, पूर्व सांसद मुंशीराम, पूर्व मंत्री अशोक यादव को रखा गया है। इनके साथ ही पूर्व सांसद मलूक नागर, सांसद राजकुमार सांगवान, विधायक राजपाल बालियान, पूर्व विधायक राजस्थान अब्दुल सगीर खान, एमएलसी योगेश चौधरी, विधायक राजस्थान सुभाष गर्ग, आगरा से यशपाल बघेल, लखनऊ से अनिल दुबे, मुजफ्फरनगर से रमा नागर, बड़ौत नपा चेयरमैन बबीता तोमर को भी सदस्य बनाया गया। विशेष आमंत्रित सदस्यों में दिल्ली के किसान नेता युद्धवीर सिंह, राजस्थान से विजय पूनिया, बागपत से सुखबीर गठीना, चंद्रबली यादव को शामिल किया गया है।