फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Road built just two days ago caved in due to rain; residents halted the work.

Baghpat News: दो दिन पहली बनी सड़क बारिश से धंसी, लोगों ने काम रुकवाया

Tue, 07 Jul 2026 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Road built just two days ago caved in due to rain; residents halted the work.
-बिलौचपुरा गांव में 20 लाख रुपये से बनाई जा रही 240 मीटर की सड़क, लोगों ने प्रदर्शन किया
विज्ञापन

फोटो-तीन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। बिलौचपुरा गांव में विधायक निधि से 20 लाख रुपये की लागत से बनाई गई 240 मीटर सड़क पहली बारिश में ही खराब हो गई। इसके विरोध में ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने ठेकेदार पर घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सड़क निर्माण की जांच कराने की अपील की है।
गांव के लोगों ने बताया कि नूरानी मस्जिद से जैन मंदिर तक इंटरलॉकिंग सड़क का प्रस्ताव पास हुआ था। इस पर 20 लाख रुपये खर्च किए जा रहे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया। उन्होंने कई बार शिकायत भी की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। रविवार को हुई बारिश के कारण सड़क की ईंटें उखड़ने लगीं और रेत भी बह गया। लोगों ने बताया कि यह सड़क दो दिन पहले ही बनी थी और अब जगह-जगह धंसने लगी है। इससे यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

ठेकेदार अंकित ने आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि रिद्धि सिद्धि कंस्ट्रक्शन के नाम पर 240 मीटर सड़क निर्माण का ठेका 20 लाख रुपये में दिया गया था। अंकित के अनुसार निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग नहीं किया गया है। उन्होंने ग्रामीणों के आरोपों को निराधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed