फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Scooty rider dies after colliding with truck

Baghpat News: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत

Wed, 29 Jul 2026 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Scooty rider dies after colliding with truck
-गाजियाबाद जिले में बंथला गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

फोटो 9
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल (बागपत)। गाजियाबाद जिले में सोमवार देर रात सड़क हादसे में स्कूटी सवार 24 वर्षीय सचिन की मौत हो गई। बंथला के पास ट्रक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी थी। हादसे में उनका दोस्त कपिल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
सचिन भागोट गांव के निवासी थे और पुलिस, अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे थे। हाल ही में हुई उत्तर प्रदेश पुलिस की परीक्षा में वह एक अंक से पीछे रह गए थे। पिछले एक सप्ताह से सचिन गाजियाबाद में अपने बड़े भाई हरेंद्र की फास्ट फूड की दुकान पर काम कर रहे थे। सोमवार देर रात वह अपने दोस्त कपिल के साथ स्कूटी से दुकान से घर लौट रहे थे। बंथला में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के सामने यह हादसा हुआ। राहगीरों ने दोनों घायलों को लोनी सीएचसी पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही सचिन ने दम तोड़ दिया। सचिन अपने परिवार में तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े और अविवाहित थे।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस अधिकारी रोहन चौरसिया ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद जिले में हादसा होने की सूचना मिली है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई वहीं से करेगी। घायल कपिल का उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed