{"_id":"6a4c117591017177560e4ed7","slug":"seals-on-coaching-centers-and-libraries-removed-after-12-days-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-154742-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: 12 दिन बाद कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरियों की खोली गई सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: 12 दिन बाद कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरियों की खोली गई सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। लखनऊ अग्निकांड के बाद जिले में सील किए गए 51 कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरियों को खोलना शुरू कर दिया गया है। 12 दिन बाद सोमवार को नगर पालिका अधिकारियों ने नगर के अधिकतर सेंटरों और लाइब्रेरियों की सील खोल दी। संचालकों ने पहले ही दिन से सुरक्षा के मानक पूरे करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इन सेंटरों और लाइब्रेरियों पर सील लगने से करीब बीस हजार विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हुई थी। इसके अलावा लाइब्रेरियों में करीब तीन हजार विद्यार्थियों की पुस्तकें भी कैद हो गई थीं, जिन्हें वे निकाल नहीं पाए थे। विपुल जैन, अंशुल गुप्ता और विराट जैसे संचालकों ने बताया कि सील लगने के कारण बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की पढ़ाई रुक गई थी। लाइब्रेरियों में छात्रों की किताबें भी फंसी हुई थीं। सेंटर संचालक और विद्यार्थी कई दिनों से प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सेंटरों को खुलवाने की मांग कर रहे थे। अधिकतर संचालकों ने सुरक्षा मानकों को पूरा करने के लिए दमकल विभाग में शपथ पत्र भी जमा कर दिए थे।
रविवार को खत्री गली में संचालकों की एक बैठक हुई थी। इसमें सभी सुरक्षा मानकों को पूरा करने का निर्णय लिया गया था। संचालकों ने कहा था कि मानकों को पूरा करने के लिए सील खोली जाए ताकि जल्द से जल्द विद्यार्थियों की पढ़ाई फिर से शुरू हो सके। सोमवार को संचालक नगर पालिका पहुंचे और अधिकारियों से सील खोलने की मांग की। इसके बाद पालिका अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सेंटरों और लाइब्रेरियों की सील खोली।
विज्ञापन
उन्होंने संचालकों को जल्द से जल्द सभी मानक पूरे करने के निर्देश दिए। सील खुलते ही संचालकों ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए आग बुझाने के उपकरण और अन्य आवश्यक सामान लगाने शुरू कर दिए। संचालकों का कहना है कि सुरक्षा के सभी मानक बहुत जल्द पूरे कर लिए जाएंगे।
ये बोले विद्यार्थी-- --
कोचिंग सेंटरों व लाइब्रेरियों पर सील लगने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो गई थी। घर पर रहकर पढ़ाई का टाइम टेबल बिगड़ गया था। सेंटरों की सील खुलने से मैं बहुत खुश हूं। -आर्यन
कोचिंग सेंटरों की सील खुलवाने के लिए संचालकों के साथ विद्यार्थी भी प्रशासनिक अधिकारियों से मांग कर रहे थे। प्रशासनिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों की पढ़ाई को देखते हुए सेंटरों की सील खोलकर अच्छा काम किया है। -गौरव
वर्जन-- -- -
जिन संचालकों ने दमकल विभाग में सुरक्षा के मानक पूरे करने के लिए शपथ पत्र जमा किए हैं, उन सेंटरों व लाइब्रेरियों की सील खोल दी गई है ताकि वह जल्द मानक पूरा कर सकें। -मनोज कुमार रस्तोगी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बड़ौत

ये बोले विद्यार्थी

वर्जन