फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Secretaries gheraoed the DPRO and staged a sit-in protest; the official was forced to leave the office.

Baghpat News: डीपीआरओ का सचिवों ने घेराव कर धरना दिया, कार्यालय छोड़कर जाना पड़ा

Wed, 01 Jul 2026 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Secretaries gheraoed the DPRO and staged a sit-in protest; the official was forced to leave the office.
बागपत। जिलेभर के सचिवों ने विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि और तीन महीने से रुके वेतन की मांग को लेकर मंगलवार को डीपीआरओ कार्यालय में धरना दिया। उन्होंने डीपीआरओ का घेराव किया, जिसके बाद अधिकारी सीडीओ कार्यालय चले गए। सचिवों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो बुधवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

सचिवों का पिछले तीन महीने का वेतन रोका हुआ है। सोमवार को 60 सचिवों को बजट खर्च न करने के आरोप में विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी गई थी। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष जोनी चौधरी ने बताया कि वेतन न मिलने से सचिवों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। कई सचिवों के परिवार के सदस्य अस्पताल में भर्ती हैं और वे उनका उपचार नहीं करा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डोंगल दो दिन पहले ही चालू हुए थे, ऐसे में डेढ़ करोड़ रुपये का बजट खर्च करना संभव नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट खर्च न करने पर डीपीआरओ रमेशचंद गुप्ता ने प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की। ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष अनिल मान ने कहा कि जब तक सीडीओ और डीपीआरओ मांगें पूरी नहीं करते, धरना जारी रहेगा। उन्होंने अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा, लेकिन मांगें मानने से इन्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

-अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की दी चेतावनी
सचिवों ने बुधवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी है। ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष अनिल मान ने कहा कि वे मांगें पूरी होने तक धरने पर रहेंगे। उन्होंने सीडीओ और डीपीआरओ को ज्ञापन सौंपा था। अधिकारियों ने उनकी मांगें मानने से इन्कार कर दिया है। सचिवों ने स्पष्ट किया है कि वे आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। इस माैके पर समन्वय समिति के अध्यक्ष संदीप कुमार, कुबेर खोखर, सुनील बंसल, केके तोमर, नितिन शर्मा, अखिलेश कुमार, निशांत तोमर, दीपा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-घेराव होते ही कार्यालय छोड़कर गए डीपीआरओ
सचिवों ने जैसे ही डीपीआरओ रमेशचंद गुप्ता का घेराव किया और उनको बंधक बनाने के लिए कहने लगे तो वह कार्यालय छोड़कर सीडीओ के कमरे में घुस गए। उनको सचिव तलाश करते रहे, लेकिन वह पूरा दिन अपने कार्यालय में नहीं आए। सचिवों ने देर शाम तक कार्यालय में धरना दिया।



ये बोले अफसर

-जब तक फैमिली आईडी व दीवारों पर खर्च का ब्योरा नहीं लिखवाया जाएगा, तब तक सचिवों का वेतन जारी नहीं किया जाएगा। सचिव अपना कार्य पूरा करके देंगे तो उनका वेतन जारी कर दिया जाएगा। इससे पहले किसी सचिव का वेतन जारी नहीं होगा। -अनिल कुमार सिंह, सीडीओ

-सचिवों को पहले लिखित में अपनी प्रगति रिपोर्ट देनी होगी। इसके बाद सचिवों की विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि वापस ली जाएगी। सचिवों को कई बार समझाया गया है, लेकिन वह नहीं मान रहे। अधिकारी उनके दबाव में आने वाले नहीं हैं। -रमेशचंद गुप्ता, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed