फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Snake climbing on refrigerator bites woman on shoulder, condition critical

Baghpat News: फ्रिज पर चढ़े सांप ने महिला के कंधे में डसा, हालत गंभीर

Tue, 28 Jul 2026 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Snake climbing on refrigerator bites woman on shoulder, condition critical
-हलालपुर गांव में महिला और रामनगर गांव में सांप ने मजदूर के पैर में डसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में सांप के डसने की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। हलालपुर गांव में एक महिला को रसोई में सांप ने डसा। वहीं, तिलपनी गांव के एक मजदूर को काम करते समय सांप ने काट लिया। दोनों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
हलालपुर गांव निवासी दीपक ने बताया कि रविवार रात उनकी पत्नी मोनिका रसोई में बर्तन साफ कर रही थी, तभी फ्रिज पर चढ़े एक सांप ने उनके कंधे पर डस लिया। मोनिका तुरंत रसोई से भागकर कमरे में पहुंची। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। दूसरी घटना में तिलपनी गांव के मजदूर गफ्फार को सोमवार सुबह रामनगर में मकान निर्माण के दौरान सांप ने डसा। सांप ईंटों के नीचे छिपा हुआ था। उसने गफ्फार के पैर में काट लिया। सांप के डसने के बाद एक कार सवार व्यक्ति ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

विजय प्रकाश ने बताया कि एंटी स्नेक वेनम की दस-दस वैक्सीन लगाने के बाद दोनों मरीजों को मेरठ रेफर किया गया है। उन्होंने सांप के डसने पर पैदल चलने या दौड़ने से बचने की सलाह दी। ऐसा करने से जहर तेजी से पूरे शरीर में फैल सकता है। यह महत्वपूर्ण है कि पीड़ित को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed