{"_id":"6a763e7071e2895ebe05f87d","slug":"snake-news-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-156641-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: डीआईओएस कार्यालय के कर्मी और महिला को सांप ने डसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: डीआईओएस कार्यालय के कर्मी और महिला को सांप ने डसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सिरसली गांव में रहने वाले डीआईओएस कार्यालय के वरिष्ठ सहायक अभिनव तोमर को बृहस्पतिवार रात सोते समय व अग्रवाल मंडी टटीरी में महिला प्रियंका को काम करते हुए सांप ने डस लिया।
इन दोनों को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों को एंटी स्नेक वेनम की दस-दस वैक्सीन लगाई गई। वहीं अभिनव की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया, जहां वह आईसीयू में भर्ती हैं।
सिरसली गांव के रहने वाले अभिनव तोमर डीआईओएस कार्यालय में वरिष्ठ सहायक हैं। उनकी शिक्षिका पत्नी स्वाति छिल्लर ने बताया कि वह कमरे में सो रहे थे। रात के साढ़े 12 बजे अचानक बेड पर सांप चढ़ गया और हाथ में डस लिया।
विज्ञापन
जैसे ही सांप ने डसा तो वह चिल्लाए और कमरे की लाइट जलाई। इसके बाद उन्हें बड़ौत सीएचसी लेकर गए। वहां से जिला अस्पताल में रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने एंटी स्नेक वेनम की 10 वैक्सीन लगाने के बाद मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ मेडिकल में गंभीर हालत देखते हुए आईसीयू में भर्ती किया गया। अब उनकी हालत में सुधार है। वहीं अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में घर में काम कर रही महिला प्रियंका को सांप ने पैर में डस लिया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उन्हें एंटी स्नेक वेनम की 10 वैक्सीन लगाई और घर भेज दिया।
उनकी हालत सही है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शाहिद अली ने बताया कि अभिनव तोमर की हालत गंभीर होने पर उपचार देने के बाद रेफर किया गया तो महिला को हालत ठीक होने पर छुट्टी दी गई। उन्होंने बताया कि सांप के डसने पर झाड़फूंक के चक्कर में न पड़ें, बिना देरी किए अस्पताल में आकर उपचार कराएं।