{"_id":"6a3fb5b34be264284b0c343a","slug":"stone-pelting-between-occupants-of-a-car-and-a-buffalo-cart-over-giving-way-baghpat-news-c-28-1-bag1001-154190-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: साइड देने को लेकर भैंसा-बुग्गी और कार सवारों में पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: साइड देने को लेकर भैंसा-बुग्गी और कार सवारों में पथराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, आरोपियों को जेल भेजा
फोटो 8
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। रहतना गांव में साइड देने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। भैंसा-बुग्गी सवार अंकुर और कार सवार कपिल के बीच हुई मारपीट और पथराव में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पुलिस ने इस मामले में अंकुर और सोनू को गिरफ्तार कर शांतिभंग के आरोप में जेल भेज दिया है। यह घटना शनिवार को हुई जब रहतना गांव निवासी अंकुर खेत से भैंसा-बुग्गी लेकर घर आ रहा था। पीछे से आ रहे कपिल ने अपनी कार से उसे साइड देने के लिए कहा। कपिल का आरोप है कि हॉर्न बजाने के बावजूद अंकुर ने साइड नहीं दी। इसके बाद कपिल ने अपने घर के सामने अंकुर के साथ मारपीट की और उसे घायल कर दिया। कपिल ने आरोप लगाया कि उसके घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिससे उसकी बहन गुड्डी घायल हो गई। थाना प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गिरफ्तारियां शांतिभंग के तहत की गई हैं।