{"_id":"6a70f5512ab7ac365b0a4701","slug":"strike-news-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-156452-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जलापूर्ति की समस्या को लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जलापूर्ति की समस्या को लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। नगर की आवास-विकास कॉलोनी में तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप रहने पर सोमवार को महिलाओं ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं की गई तो वह सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।
पूर्व सभासद रेनू तोमर, सोनिया, आरती, सुमन आदि महिलाओं ने बताया कि कॉलोनी में पिछले तीन दिनों से पानी की एक बूंद तक न आने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को उठानी पड़ रही है, जिन्हें पीने के पानी से लेकर घर के सभी जरूरी कामों के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। आरोप है कि कई बार पालिका से शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं हो पाया है। पालिका के अधिकारी केवल आश्वासन देते हैं।
कॉलोनी में जगह-जगह पेयजल पाइप लाइन व गैस पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। इसके कारण पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से पेयजल की आपूर्ति ठप हो गई है। महिलाओं ने पेयजल आपूर्ति को जल्द बहाल करने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो सड़क पर उतरकर व पालिका में धरना-प्रदर्शन करेंगी। इस मौके पर मोनिका, कुसुम, प्रीति, मीनाक्षी, ज्योति, मुनेश आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
वर्जन-- -
कॉलोनी में गैस व पेयजल पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। इसकी वजह से पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है। लोगों की समस्या को देखते हुए जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु की जाएगी।
-मनोज रस्तोगी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका बड़ौत

वर्जन