{"_id":"6a4812c68c91cd8854018bde","slug":"suspend-news-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-154597-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नगर पालिका की अवर अभियंता विजेता श्रीवास्तव निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नगर पालिका की अवर अभियंता विजेता श्रीवास्तव निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। नगर पालिका में तैनात अवर अभियंता विजेता श्रीवास्तव को शाहजहांपुर की नगर पालिका में चार्ज नहीं लेने पर शासन ने निलंबित कर दिया है। एक महीने पहले तबादला होने पर ही अवर अभियंता को रिलीव कर दिया था। इसके बाद भी बागपत में रहने के कारण उनको निलंबित किया गया।
अवर अभियंता विजेता श्रीवास्तव का शासन ने बागपत नगर पालिका से शाहजहांपुर नगर निगम में 31 मई को तबादला कर दिया था। इसके बाद तत्कालीन अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना ने अवर अभियंता को रिलीव कर दिया और उनको शाहजहांपुर में कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए थे। इसके बाद भी उन्होंने नगर पालिका बागपत का मोह नहीं छोड़ा और शाहजहांपुर नगर निगम में चार्ज लेना जरूरी नहीं समझा।
नगर पालिका से कार्यमुक्त होने के बाद भी वह यहां कार्य करती रहीं। उनकी डीएम से लेकर शासन तक शिकायत कर दी गई कि उन पर कूड़ा निस्तारण मामले में घोटाले का आरोप है। अब शासन ने शुक्रवार को अवर अभियंता विजेता श्रीवास्तव को निलंबित करने के आदेश जारी किए। डीएम अस्मिता लाल के अनुसार नवीन तैनाती की जगह कार्यभार ग्रहण नहीं करने के कारण उनको शासन ने निलंबित किया है।