सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teachers staged protests in schools wearing black armbands.

Baghpat News: शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर स्कूलों में किया प्रदर्शन

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Teachers staged protests in schools wearing black armbands.
विज्ञापन
-एनपीएस व यूपीएस को लेकर जताया विरोध, पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग उठाई
Trending Videos

-विद्यालयों व कार्यालय में काली पट्टी बांधकर किया कार्य, प्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

फोटो-एक
संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के बैनर तले बुधवार को शिक्षकों व कर्मचारियों ने विद्यालयों, कार्यालयों में काली पट्टी बांधकर कार्य किया। वहीं शिक्षकों ने एनपीएस और यूपीएस के विरोध में प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही कहा शिक्षकों व कर्मचारियों को एनपीएस, यूपीएस नहीं चाहिए, बल्कि पुरानी पेंशन व्यवस्था चाहिए
अटेवा पेंशन बचाओ मंच के बैनर तले जिले के स्कूलों में शिक्षकों व कर्मचारियों ने बुधवार का दिन काला दिवस के रूप में मनाया। उन्होंने विद्यालयों व कार्यालय में काली पट्टी बांधकर कार्य किया। जिला महामंत्री राजेश कुमार सरोज ने कहा कि एनपीएस में कुछ नहीं था, जिसको सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने विरोध दर्ज कराकर वापस कराया। सरकार एनपीएस में सुधार कर यूपीएस जैसी एक अलग पेंशन योजना लेकर आई, जिसका विरोध किया जा रहा है। शिक्षकों व कर्मचारियों को एनपीएस, यूपीएस नहीं चाहिए, बल्कि पुरानी पेंशन व्यवस्था चाहिए। जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि जब विधायकों व सांसदों को पेंशन मिल सकती है तो उन्हें क्यों नहीं मिल सकती। उन्होंने केंद्र सरकार से जल्द ही पेंशन बहाली नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर चट्टान सोनकर, मदनपाल, दीपक कुमार, अमरजीत, लक्ष्मी नारायण यादव, गोविंद, सोहनलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षकों ने प्रदर्शन किया
बागपत। बागपत के श्रीयमुना इंटर कॉलेज व खेकड़ा के गांधी विद्यालय में बनाए गए मूल्यांकन केंद्र पर शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। सुबह के समय मूल्यांकन का कार्य शुरू करने से पहले उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed