{"_id":"697f39b6de652031700d5afc","slug":"the-application-process-for-two-thousand-seats-under-rte-will-begin-today-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-146008-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: आरटीई के तहत दो हजार सीटों पर आज से शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: आरटीई के तहत दो हजार सीटों पर आज से शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन
-जिले के निजी विद्यालय में पिछले वर्ष 1100 से अधिक बच्चों का हुआ था दाखिला
-पहली बार संपूर्ण समाधान दिवस में भी लगाए जाएंगे कैंप, बच्चों के करेंगे आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के प्रवेश की प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। 502 निजी विद्यालयों में दो हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश सोमवार से आवेदन किए जा सकेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। वहीं संपूर्ण समाधान दिवस में भी कैंप लगाकर आवेदन कराए जाएंगे।
इस साल पहली बार आरटीई में अभिभावकों के आधार से प्रवेश दिया जा सकेगा। इसी आधार लिंक खाते में किताब-कॉपी आदि के पैसे का भुगतान भी किया जाएगा। जिले मेें आरटीई के तहत पंजीकृत 502 निजी विद्यालयों में दो हजार से अधिक सीटें हैं। आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में 25 फीसदी सीटों पर आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को प्रवेश दिलाया जाता है। उनकी कॉपी-किताब तक का खर्च शासन स्तर से वहन किया जाता है। पिछले दो साल से एक दिसंबर से ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी, लेकिन इस वर्ष दो फरवरी के बाद तिथि तय की गई है।
शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए पहले चरण में दो से 16 फरवरी तक आवेदन लेने के साथ सत्यापन किया जाएगा। 18 फरवरी को लॉटरी निकाली जाएगी और 502 को विद्यालय आवंटित होगा। दूसरे चरण में 21 फरवरी से सात मार्च तक आवेदन, सत्यापन और डॉटा लाॅक किया जाएगा। नौ मार्च को लॉटरी और 11 मार्च को विद्यालय आवंटित होगा। तीसरे चरण में 12 से 25 मार्च तक आवेदन, 27 मार्च को लॉटरी और 29 मार्च को विद्यालय आवंटित किया जाएगा। इस वर्ष पहली बार आरटीई में अभिभावकों के आधार से प्रवेश दिया जा सकेगा। बीएसए गीता चौधरी ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन लेने के बाद सभी प्रक्रिया तिथिवार पूरी की जाएगी। अधिक से अधिक बच्चों को प्रवेश दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
--
नर्सरी से पहली कक्षा तक आयु सीमा निर्धारित
आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में अर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के दाखिले के लिए कई बदलाव किए गए हैं। नर्सरी के लिए बच्चे की आयु तीन से चार वर्ष, एलकेजी में चार से पांच वर्ष निर्धारित की गई है। यूकेजी में पांच वर्ष से छह वर्ष, कक्षा एक में छह या सात वर्ष होनी चाहिए। बताया कि अभिभावकों को आवेदन करने के लिए आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों के साथ आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो आरटीई पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।
--
संपूर्ण समाधान दिवस में लगेंगे कैंप
बीएसए गीता चौधरी ने बताया कि जिले की तीनों तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस शनिवार को लगाया जाएगा। संपूर्ण समाधान दिवस में आरटीई में दाखिला के लिए कैंप लगाए जाएंगे। यदि किसी अभिभावकों को फार्म भरने में कोई परेशानी होती है तो वह वहां पहुंचकर बच्चों के अभिलेख ले जाकर आवेदन करा सकते हैं। इसके लिए वहां कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
Trending Videos