{"_id":"697fb5b5a9dbe8c85d04e57d","slug":"an-fir-has-been-registered-against-three-people-including-a-former-village-head-for-selling-plots-without-repaying-loansan-fir-has-been-registered-against-three-people-including-a-former-village-head-for-selling-plots-without-repaying-loans-baghpat-news-c-28-1-bag1001-146061-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ऋण जमा किए बिना प्लॉट बेचने पर पूर्व प्रधान समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ऋण जमा किए बिना प्लॉट बेचने पर पूर्व प्रधान समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बैंक से लिया गया ऋण जमा किए बिना प्लॉट बेचने पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की उप शाखा प्रबंधक साधना सिंह ने फैजपुर निनाना गांव के पूर्व प्रधान हरेंद्र समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बागपत शाखा की उप प्रबंधक साधना सिंह ने न्यायालय में शिकायत की। उन्होंने बताया कि फरवरी 2015 में हरेंद्र सिंह और उनके भाई नागेंद्र पाल ने बैंक से 29.20 लाख रुपये का ऋण लिया। इसमें उन्होंने मुन्ना लाल एंक्लेव की नई काॅलोनी स्थित एक प्लाट बंधक किया था। उन्होंने बताया कि बैंक का ऋण जमा किए बिना ही हरेंद्र और नागेंद्र ने आधा प्लॉट डोली चौहान निवासी आर्यनगर को बेच दिया। उन्होंने हरेंद्र और नागेंद्र पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। हरेंद्र सिंह फैजपुर निनाना गांव के पूर्व प्रधान हैं। इस मामले में पूर्व प्रधान हरेंद्र सिंह ने बताया कि उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। इसमें जांच अधिकारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos